बिग बॉस सीजन 19 में चर्चा बटोर है कंटेस्टेंट में तान्या मित्तल का नाम भी शामिल है। तान्या ने जब घर में कदम रखा था तब ऐसा लगा था कि वह बहुत ही शांत और स्पिरिचुअल टाइप की हैं। हालांकि शो में आने के बाद उन्होंने अपनी बातों से न केवल घर वालों बल्कि दर्शकों को भी काफी इरिटेट किया। वैसे अब उनका ड्रामा लोगों को पसंद आने लगा है।
तान्या अक्सर अपनी लविश लाइफ के बारे में बातें करती हैं और कहती है कि उनके डेढ़ सौ बॉडीगार्ड हैं। उनका एक कमरा पूरा कपड़ों से भरा हुआ है। उनके घर में खाना ले जाने के लिए लिफ्ट है स्टाफ मेंबर्स के क्वार्टर में AC लगे हैं। यह सारी बातें लोगों को काफी एंटरटेनमेंट दे रही है। इसी बीच उनके एक बॉयफ्रेंड भी काफी चर्चा में आए थे।
गिरफ्तार हुए बलराज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या के एक बॉयफ्रेंड बलराज को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। यह खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान दिखाई दे रहा है कि आखिरकार उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। मैसेज की सेटिंग जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन लोग कुछ ना कुछ अंदाजा लगा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बलराज की पूर्व प्रेमिका जया ने उन पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं जिसकी वजह से उनकी मुश्किल बढ़ गई है।
किस मामले में फंसे बलराज
मीडिया रिपोर्ट्स की मां ने तो गोरेगांव पश्चिम पुलिस में बताया है कि बलराज ने विशेष धर्म के खिलाफ कथित टिप्पणी की है, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। एक गंभीर आरोप की वजह से उनका नाम जांच के दायरे में आ गया है। एक्ट्रेस जोया खान जिन्होंने बलराज के साथ रिश्ते में होने का दावा किया था उन्होंने इस मुद्दे को उजागर किया है। एक ऑडियो क्लिप शेर की गई है जिसमें बलराज आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। जया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो की पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई की है।
