सेंसर बोर्ड ने जॉली एलएलबी 3 को दिखाई हरी झंडी, सीन और डायलॉग पर चली कैंची

Author Picture
Published On: 17 September 2025

जॉली एलएलबी 3 सितंबर के महीने की सबसे बड़ी रिलीज कही जा रही है। यह इस सफल फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा है जिसमें डबल जोली धमाल में मचाने वाले हैं। यह दोनों जज त्रिपाठी की नाक में दम करने वाले हैं। अक्षय कुमार को कानपुर के वकील जगदीश्वर मिश्रा और अरशद वारसी को मेरठ के वकील जगदीश त्यागी के किरदार में एक दूसरे से भिड़ते देखा जाएगा।

2 दिन बाद यानी 19 सितंबर को यह फिल्म रिलीज होने वाली है। सेंट्रल बोर्ड का सर्टिफिकेशन की ओर से इसे हरी झंडी दी जा चुकी है। हालांकि एंड मोमेंट पर सेंसर बोर्ड की तरफ से एक सीन पर कैंची भी चलाई गई है। कुछ डायलॉग को बदलने का आदेश दिया गया है।

हुए बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोली एलएलबी 3 के कई सीन मॉडिफाई किए गए हैं। सबसे पहले तो पुराना डिस्क्लेमर हटाकर नए डाला गया है। इसके अलावा सीन में दिखाए गए अल्कोहल ब्रांड को ब्लर किया गया है। सीबीएफसी ने एक सीन जहां पर पुलिस वाले बूढ़े व्यक्ति को मार रहे हैं उसे भी मॉडिफाई करने के आदेश दिए हैं।

एक सीन में किसानों की प्रॉपर्टी के लिए लड़ रही जान की के हाथ में पकड़ी गई फाइल के विजुअल में लोगों को ब्लर किया गया है। वही सेकंड हाफ में एक डायलॉग है जानकी अम्मा का गांव सिर्फ एक चेक मुंह पर फेंक के मारा को भी रिप्लेस किया गया है।

कौन देख सकेगा फिल्म?

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म में यह सारे बताओ करने के बाद इसे UA सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। 12 साल से ऊपर के बच्चे से देख सकते हैं। यह दो घंटा 37 मिनट की फिल्म है। इसका पहला हिस्सा 2013 में रिलीज हुआ था जिसमें अरशद वारसी सौरभ शुक्ला और अमृता राव नजर आए थे। दूसरा हिस्सा 2017 में आया था जिसमें अक्षय कुमार हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला को देखा गया था। अब तीसरे हिस्से में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला अमृता राव और हुमा कुरैशी एक साथ नजर आने वाले हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp