अब साउथ सिनेमा में नजर आएगी पीएम मोदी की जीवन गाथा, यह सुपरस्टार निभाएगा प्रधानमंत्री का किरदार

Author Picture
Published On: 17 September 2025

आज देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई उन्हें बधाइयां देता नजर आ रहा है। 17 सितंबर को देश के गद्दार और लोकप्रिय नेताओं में से एक नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन है।

राजनीति के चेहरों से लेकर बॉलीवुड के सितारे सभी उन्हें विश करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच साउथ सिनेमा की तरफ से पीएम मोदी को एक बड़ा तोहफा मिला है। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अनाउंसमेंट की है कि वह फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी की बायोपिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक रहा है। फिल्म मेकर्स के लिए वह हमेशा अट्रैक्शन का केंद्र रहे हैं। हिंदी सिनेमा की कहानी फिल्मों में पीएम मोदी के जीवन के संघर्ष को दिखाया गया है। अब साउथ सिनेमा भी से पर्दे पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

देश के प्रधान सेवक के रूप में पहचाने जाने वाले पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्नी मुकुंदन ने मां वंदे फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्ट शेयर कर दिया गया है। यह भी बताया गया है कि इसमें पीएम मोदी के जीवन संघर्ष और उनकी सफलता को दिखाया जाएगा।

उन्नी मुकुंदन निभाएंगे किरदार

प्रधानमंत्री को बर्थडे विश करते हुए मलयालम सुपरस्टार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं अपनी अगली फिल्म मां वंदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास जी मोदी का किरदार निभा रहा हूं। इसका निर्देशन कीर्ति कुमार कर रहे हैं। अहमदाबाद में मेरा पालन पोषण हुआ और मैंने उन्हें बचपन में पहली बार अपने मुख्यमंत्री के रूप में जाना था।

सादाबाद 2023 में मेरी उनसे व्यक्तिगत मुलाकात हुई। यह सक्षम था जिसने मेरे ऊपर अमिट छाप छोड़ी। एक अभिनेता के रूप में उनकी भूमिका को पर्दे पर निभाना मेरे लिए बहुत उत्साह से भर देने वाला है। मां बंदे दुनिया भर में हर भारतीय भाषा में रिलीज की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको मेरी तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसे मुलाकात के दो शब्द आज भी याद है झुकवानु नही यानी कभी झुकना नहीं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp