इडली का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में मुलायम और हल्की-फुल्की डिश की तस्वीर बन जाती है। लेकिन अगर आपको वही सादी इडली बोरिंग लगने लगी है, तो अब समय है इसे नए अंदाज़ में ट्राई करने का। चना दाल से बनी इडली न सिर्फ स्वाद में अलग होती है बल्कि इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर होते हैं। यह हेल्दी और टेस्टी दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।
चना दाल इडली बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। इसे आप रोज़मर्रा के नाश्ते में या फिर शाम की हल्की भूख में आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद थोड़ा क्रिस्पी और नटखट होता है, जो नारियल की चटनी या सांभर के साथ खाने में और भी मज़ा देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
-
चना दाल – 1 कप
-
सूजी – ½ कप
-
दही – ½ कप
-
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
-
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
-
करी पत्ता – 6-7
-
सरसों दाना – ½ चम्मच
-
तेल – 1 बड़ा चम्मच
-
नमक – स्वाद अनुसार
-
ईनो/बेकिंग सोडा – ½ चम्मच
बनाने की विधि
-
सबसे पहले चना दाल को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे हल्का दरदरा पीस लें।
-
अब इसमें सूजी, दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर घोल गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लें।
-
एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें सरसों दाना, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक का तड़का लगाकर इस मिश्रण में डाल दें।
-
अब ईनो डालकर धीरे-धीरे मिला लें।
-
इडली मोल्ड को ग्रीस करें और घोल डालकर स्टीमर में 10-12 मिनट तक पकाएं।
-
गरमा-गरम चना दाल इडली तैयार है। इसे नारियल चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।
