,

दुर्गा प्रतिमा स्थापना पर भव्य जुलूस, भोपाल में यातायात व्यवस्था बदली

Author Picture
Published On: 21 September 2025

दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के अवसर पर आज रविवार को राजधानी भोपाल में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहेगा। गोविंदपुरा टर्निंग से अन्नानगर होते हुए केरियर कॉलेज तिराहा तक भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सांरग के भी शामिल होने की संभावना है।

जुलूस को देखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार दोपहर से विशेष व्यवस्थाएं की हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस दौरान जुलूस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी और नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम के दूरभाष 0755-2677340 और 2443850 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

परिवर्तित मार्ग

गोविंदपुरा टर्निंग से अन्नानगर होते हुए केरियर कॉलेज तिराहा तक का पूरा मार्ग जुलूस के दौरान बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

  • करियर कॉलेज तिराहा, हेमा पब्लिक स्कूल और सिक्योरिटी लाइन तिराहा से आने-जाने वाले वाहन लेफ्ट टर्न लेकर सुभाष नगर होकर ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।
  • अवधपुरी की ओर जाने वाले वाहन डीआरएम रोड से गुजरेंगे।
  • आईटीआई से गोविंदपुरा टर्निंग की ओर आने-जाने वाले वाहन प्रभात होकर सुभाष नगर ब्रिज का इस्तेमाल करेंगे।
  • यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे धार्मिक आयोजन में शामिल हों, लेकिन साथ ही यातायात नियमों का पालन कर सहयोग भी करें। जुलूस के चलते शाम तक इन व्यवस्थाओं को लागू रखा जाएगा।
  • भोपाल में दुर्गा प्रतिमा स्थापना का यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी पूरे उत्साह के साथ हो रहा है। भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp