,

भोपाल में हाउसिंग बोर्ड का नया खजूरी हाउसिंग प्रोजेक्ट, होंगे 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स मकान

Author Picture
Published On: 26 September 2025

अवधपुरी भोपाल में हाउसिंग बोर्ड एक बड़ा रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘खजूरी हाउसिंग प्रोजेक्ट’ ला रहा है। इस प्रोजेक्ट में कुल 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स मकान बनाए जाएंगे। सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को मकान अलॉट किए जाएंगे। जंबूरी मैदान के पास होने के कारण इस प्रोजेक्ट में आम लोगों और निवेशकों की पूछताछ हमेशा अधिक रहती है।

प्रोजेक्ट में मकानों का विवरण

  • 77 डुप्लेक्स 3BHK – 1050 स्क्वॉयर फीट में, शुरुआती कीमत लगभग 79.54 लाख रुपए।
  • 48 ट्रिप्लेक्स 3BHK – 1100 स्क्वॉयर फीट, शुरुआती कीमत 89.20 लाख रुपए।
  • 22 ट्रिप्लेक्स 4BHK – 1250 स्क्वॉयर फीट, शुरुआती कीमत लगभग एक करोड़ रुपए।

पहले चरण में 77 डुप्लेक्स मकानों की बुकिंग शुरू होगी। मकान एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ई-ऑफर प्रणाली के तहत बेचे जाएंगे।

भुगतान की सुविधा

हाउसिंग बोर्ड के अनुसार, मकान अलॉट होने के 6 महीने के अंदर पजेशन दिया जाएगा। प्रोजेक्ट वर्तमान में 70 से 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भुगतान के लिए छह महीने का समय और 3-4 किस्तों की सुविधा उपलब्ध होगी। बुकिंग के लिए बेस प्राइस का 15 प्रतिशत भुगतान कर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

प्रोजेक्ट का लोकेशन

खजूरीकला, अवधपुरी में स्थित यह प्रोजेक्ट 26 एकड़ क्षेत्र में फैला है। पहले चरण में 142 प्लॉट बेचे जा चुके हैं। दूसरे चरण में 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स मकान बनाए जाएंगे। तीसरे चरण में लगभग 8 एकड़ में मल्टीस्टोरी फ्लैट्स का प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

प्रोजेक्ट का लोकेशन भी प्राइम एमपी नगर, आरकेएमपी स्टेशन और एम्स से केवल 7 किलोमीटर के भीतर है। पिपलानी-रायसेन 4 लेन से मुख्य एंट्री है। प्रोजेक्ट के सामने भेल का विशाल वन क्षेत्र स्थित है, जो प्राकृतिक ऑक्सीजन टैंक की तरह काम करेगा।

हाउसिंग बोर्ड का कहना

डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर एमके साहू ने बताया कि प्रोजेक्ट के बारे में सबसे ज्यादा पूछताछ रहती है। यह प्रोजेक्ट प्राइम लोकेशन और शांत वातावरण के कारण निवेश और रहने दोनों के लिए बेहद उपयुक्त है। खजूरी हाउसिंग प्रोजेक्ट आधुनिक डिजाइन और बेहतर जीवनशैली के साथ भोपाल में नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp