,

भोपाल में भाजपा नेत्री को गुर्जर परिवार ने पीटा, मंदिर विवाद के चलते सड़क पर घसीटकर की मारपीट

Author Picture
Published On: 4 October 2025

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में भाजपा बिलखिरिया मंडल की महामंत्री सकुन शर्मा (55) को गुर्जर समाज के लोगों ने शुक्रवार रात पीट दिया। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया।

सकुन शर्मा ने बताया कि वह सिद्ध नगर कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के दौरान फोन पर बात कर रही थीं, तभी गुर्जर समाज के लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। शर्मा ने कहा कि कॉलोनी के मंदिर में गुर्जर समाज के लोग बाह्मण समाज को पूजा करने नहीं देते। इसी कारण तीन दिन पहले भी एक पंडित परिवार से मारपीट हुई थी।

सड़क पर घसीटा

सकुन शर्मा ने पुलिस को बताया कि पूजा के बाद जब वह अपने समाज के युवक के साथ थाने शिकायत दर्ज कराने जा रही थीं, तभी आरोपी बलराम गुर्जर, सुनील गुर्जर, अनुराग गुर्जर, अन्नू गुर्जर और गीता गुर्जर ने उन्हें घेर लिया। आरोपी महिला नेता को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटने लगे। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने उनकी जान बचाई।

लगाया ये आरोप

सकुन शर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपी बाह्मण समाज के लोगों को गांव से भगाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वे राजनीतिक गतिविधियों के कारण टारगेट की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की है, जिस वजह से उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

शर्मा अकेली रहती हैं। उनके पति कमलेश शर्मा भोपाल के एक होटल में काम करते हैं और बेटा प्राइवेट जॉब करता है। इसलिए वे अक्सर गांव और भोपाल के बीच आते-जाते हैं।

FIR दर्ज

सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि मारपीट के आरोप में तीन महिला और एक पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp