दही तो हमारे घर की रसोई में रोज़ ही इस्तेमाल होता है, लेकिन कीवी के साथ इसका स्वाद कुछ अलग ही होता है। कीवी में हल्की मिठास और खट्टापन होता है, जो दही के ठंडे और मलाईदार स्वाद के साथ बहुत बढ़िया मेल बनाता है। गर्मियों में ये दोनों मिलकर शरीर को ठंडक भी देते हैं और पाचन भी सही रखते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि कीवी और दही का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं, चाहे कुछ मीठा खाने का मन हो, हेल्दी स्नैक चाहिए या हल्का-फुल्का लंच, ये हर जगह फिट बैठते हैं। नीचे कुछ आसान और झटपट बनने वाले वेरिएंट दिए गए हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
जरूरी सामग्री
-
ताज़ा दही – 1 कप
-
पकी हुई कीवी – 2 (छीलकर टुकड़ों में काटी हुई)
-
शहद या चीनी – स्वाद अनुसार
-
पुदीना पत्ती – सजावट के लिए
1. कीवी दही रायता (स्पाइसी वर्जन)
-
दही को अच्छे से फेंटें ताकि कोई गांठ न रहे।
-
इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा काला नमक डालें।
-
कटे हुए कीवी के टुकड़े मिलाएं।
-
ठंडा करके परोसें।
2. कीवी दही पार्फे (डेज़र्ट स्टाइल)
-
एक ग्लास में सबसे नीचे दही की परत लगाएं।
-
उसके ऊपर कीवी के टुकड़े रखें।
-
ऊपर से थोड़ा शहद या ग्रेनोला डालें।
-
इसी तरह 2 परतें और लगाएं।
-
पुदीना पत्ती से सजाकर ठंडा परोसें।
3. कीवी दही स्मूदी (ड्रिंक वर्जन)
-
मिक्सर में दही, कीवी, शहद और थोड़ा ठंडा पानी डालें।
-
इसे एकसार ब्लेंड करें।
-
ग्लास में निकालकर ऊपर से कुछ कीवी के टुकड़े डालें।
4. कीवी दही सलाद (फ्रेश एंड क्रंची)
-
एक कटोरे में दही डालकर नमक और नींबू का रस मिलाएं।
-
कटे कीवी के साथ खीरा, टमाटर और थोड़ा सा शिमला मिर्च डालें।
-
सब कुछ हल्के हाथों से मिलाएं।
गर्मियों में लंच के साथ बहुत ताज़गी देता है।
सर्व करने का तरीका
इन सभी वेरिएंट को आप ठंडा करके परोसें। ऊपर से पुदीना पत्ती या कीवी के स्लाइस सजाकर पेश करें। चाहें तो हल्की सी चाट मसाला या शहद से स्वाद बढ़ा सकते हैं। कीवी और दही के ये हेल्दी ट्विस्ट आपके खाने को बना देंगे मजेदार और पौष्टिक।
