त्योहारों का मौसम दिवाली जैसे-जैसे करीब आता है, हर कोई गिफ्टिंग को लेकर कुछ खास सोचता है। अब गिफ्ट सिर्फ दिखने में खूबसूरत होना ही काफी नहीं, बल्कि उसमें थोड़ी स्टाइल, थोड़ी हेल्थ और एक स्पेशल टच होना जरूरी है। इसी में एंट्री होती है क्रैनबेरीज की ये छोटी-छोटी लाल बेरीज़ किसी भी गिफ्ट को तुरंत क्लासी और प्रीमियम बना देती हैं। और सबसे अच्छी बात? इसके लिए आपको भारी खर्च नहीं करना पड़ता!
क्रैनबेरीज़ का गहरा लाल रंग, उनका खट्टा-मीठा स्वाद और हेल्दी प्रोफाइल इन्हें त्योहारों के लिए परफेक्ट बनाता है। इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसलिए जब इन्हें किसी गिफ्ट बॉक्स में शामिल किया जाता है तो वो न सिर्फ खूबसूरत दिखता है बल्कि सोच-समझकर तैयार किया गया तोहफ़ा लगता है।
हर किसी को पसंद आएंगे
-
क्रैनबेरी & नट्स मिक्स: यूएस ड्राइड क्रैनबेरीज को बादाम, काजू और सीड्स के साथ मिक्स करें। सुंदर ग्लास जार में पैक करें हेल्दी भी, स्टाइलिश भी।
-
क्रैनबेरी चॉकलेट बार्क या ट्रफल्स: पिघली हुई डार्क चॉकलेट में क्रैनबेरीज डालें, ठंडा कर के छोटे टुकड़ों में काटें। रिबन लगाकर गिफ्ट पैक बनाएं एकदम गौर्मे फील।
-
क्रैनबेरी जैम & सॉस जार: घर पर बना क्रैनबेरी जैम या सॉस पारंपरिक मिठाइयों से हटकर एक मॉडर्न ट्विस्ट देता है। इसे मिनी जार में पैक करें और गिफ्ट हैम्पर में जोड़ें।
-
फेस्टिव क्रैनबेरी ड्रिंक्स: मॉकटेल या फ्रूट ब्लेंड में क्रैनबेरी का इस्तेमाल कर एक ताजगी भरा पेय तैयार करें। यह किसी भी हैम्पर में एक प्रीमियम फील जोड़ देता है।
-
क्रैनबेरी कुकीज़ या बेक्ड गुड्स: घर पर बनी कुकीज़ में ड्राइड क्रैनबेरीज डालकर पर्सनलाइज़्ड पैकिंग करें। ये गिफ्ट स्वाद में भी खास और दिल को छूने वाला होता है।
दिवाली की गिफ्टिंग की ‘फेवरेट’
-
सुंदर और प्रीमियम दिखने वाली सामग्री
-
हेल्थ और स्वाद का शानदार मेल
-
बजट में लक्जरी फील
-
पारंपरिक गिफ्टिंग में मॉडर्न टच
इस दिवाली गिफ्ट देने का तरीका थोड़ा बदलें। भारी-भरकम खर्च के बजाय थोड़ी क्रिएटिविटी और हेल्दी ट्विस्ट के साथ ऐसा गिफ्ट तैयार करें जो देखने में शानदार लगे और दिल को भी छू जाए। क्रैनबेरीज इस सीजन में आपके गिफ्ट को सिर्फ खास नहीं, यादगार बना सकती हैं।
