, ,

PM मोदी का बिहार कार्यकर्ताओं से संवाद, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान से कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Author Picture
Published On: 23 October 2025

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार के बीजेपी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उन्हें आगामी चुनाव के लिए पूरा रोडमैप दिया। PM मोदी ने कहा कि बिहार की जनता अब लालटेन के जंगलराज को कभी वापस नहीं आने देगी। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ये कोई गठबंधन नहीं, लठबंधन है। उन्होंने कहा कि जब शासन स्थिर होता है, तो विकास तेज होता है। बिहार में एनडीए सरकार ने यही किया है। उन्होंने नारा भी दिया कि रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से NDA सरकार।

मोदी ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों की ताकत उनके एक वोट में छिपी है। यही वोट है जिसने आज राम मंदिर बनवाया, नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा दी और सीमाओं पर देश को मजबूत बनाया। इसलिए हर कार्यकर्ता को मतदाता तक पहुंचना होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उजाले में चोर चोरी नहीं कर सकता, इसलिए लालटेन लेकर चोरी करने की कोशिश की जा रही है। बिहार को अब इस अंधेरे से बचाना है।

“महिलाओं के हाथ में विकास की चाबी”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले बेटियों को चारदीवारी में कैद रखा गया, लेकिन अब बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि 1.2 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए का व्यवसायिक सहयोग पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन महिलाओं की सूची बनाइए जिन्हें मुख्यमंत्री रोजगार योजना का लाभ नहीं मिला है। 14 नवंबर के बाद हमारी सरकार बनेगी, तो हर बहन का नाम लाभार्थियों की सूची में जोड़ा जाएगा।

कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

  • 18-30 साल के युवाओं की टोली बनाइए, उन्हें 10-10 के समूह में बांटिए।
  • वोटर लिस्ट लेकर घर-घर जाइए, लोगों से कहिए पहले मतदान, फिर जलपान।
  • योजनाओं के लाभार्थियों से मिलिए, उनके वीडियो बनाकर लोगों को दिखाइए।
  • त्योहारों को लोकतंत्र का उत्सव बनाइए, महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दीजिए।

बिहार में दो चरणों में वोटिंग

बिहार में इस बार 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले फेज में 121 सीटें और दूसरे फेज में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। राज्य में करीब 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 14 लाख नए वोटर शामिल हैं। मोदी ने अंत में कहा, “बिहार का नौजवान अब बदलाव नहीं, भरोसा चाहता है और भरोसे का नाम है NDA।”

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp