, , , ,

चंपारण में मोहन यादव की गर्जना, कांग्रेस पर तीखा वार; बोले- “देश का अपमान करने वालों को डूब मरना चाहिए”

Author Picture
Published On: 24 October 2025

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी तापमान तेजी से चढ़ रहा है। शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के शेरा बाजार खेल मैदान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। मंच पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और कई भाजपा नेता मौजूद थे। सभा में हजारों की भीड़ उमड़ी, नारे गूंजे और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। अपने भाषण में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और कांग्रेस को डूब मरना चाहिए, जो विदेश जाकर देश की बदनामी करते हैं और हमारी सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं।”

मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति में ऐतिहासिक फैसले लिए, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर भाजपा ने पहुंचाया, महादलित आयोग हमने बनाया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा भी पीएम मोदी ने दिया।”

राजद-कांग्रेस पर वार

मोहन यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब वक्त है वादे नहीं, काम करने वालों को चुनने का। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां केवल वादे करती हैं, जबकि भाजपा जनता के विश्वास और राष्ट्रहित के लिए काम करती है। ऐसा नेता चुनिए जो देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहता हो।” सभा में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई कहानी लिखी है। “2005 से पहले बच्चे स्कूल नहीं जाते थे, अब मुख्यमंत्री साइकिल योजना से ट्रिन-ट्रिन करती पीढ़ी पढ़ने जाती है। बिजली, सड़क और शिक्षा हर घर तक पहुंची है।”

संजय जायसवाल का तंज

सभा के दौरान भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भी मंच संभाला और जदयू के पूर्व मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “2020 में सिकटा विधानसभा में प्रचार नहीं किया गया, क्योंकि वहां से ‘नकामा लूटेरा’ प्रत्याशी खड़ा था, जो सड़क तक को डकार गया था।”

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp