पाकिस्तान में सलमान खान हुए आतंकी घोषित, भाईजान की हरकत पर भड़के नेता; सरकार ने जताई नाराज़गी

Author Picture
Published On: 26 October 2025

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इस समय विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित एक इवेंट के दौरान उनके बयान ने पाकिस्तान की सरकार को नाराज कर दिया, जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया। इस बयान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने सलमान खान को ‘आतंकी’ घोषित कर दिया। वहीं, पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर #BanSalmanKhan और #TerroristSalman जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं और कई कट्टरपंथी संगठनों ने भारतीय कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई है।

सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय फोरम 2025’ में सलमान खान के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार भड़क उठी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने उन्हें आतंकी घोषित कर फोर्थ शेड्यूल लिस्ट में शामिल कर दिया।

सलमान खान हुए आतंकवादी घोषित

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत फोर्थ शेड्यूल सूची में शामिल कर दिया है, जिससे उन्हें पाकिस्तान में आतंकवादी घोषित किया गया है और उन पर कानूनी कार्रवाई की संभावना बन गई है। फिलहाल, सलमान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

भाईजान पर भड़के नेता

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सऊदी अरब में हुए ‘जॉय फोरम 2025’ के दौरान विवादों में फंस गए हैं। एक वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, “यह बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं… सभी सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहे हैं।” इस दौरान उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया, जिसे पाकिस्तान में राजनीतिक अपमान के रूप में देखा गया। इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया और नेताओं ने सलमान खान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

सरकार ने जताई नाराजगी

बलूच नेताओं ने सलमान खान के बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने सऊदी अरब में बलूचिस्तान का उल्लेख किया था। मीर यार बलूच ने कहा कि यह हमारे छह करोड़ बलूच नागरिकों के लिए गर्व का क्षण है और सलमान ने वह किया जो कई देश करने से हिचकते हैं। बलूच नेता मानते हैं कि यह बयान बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की आवाज़ को वैश्विक मंच पर नया बल दे सकता है, जबकि पाकिस्तान सरकार इस पर नाराज़गी जताई है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp