भारत ने बारिश में भी दिखाई ताकत, पाकिस्तान को 2 रनों से हराकर हासिल की जीत

Author Picture
Published On: 7 November 2025

भारतीय टीम ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम ने बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ-लुइस नियम के तहत दो रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट खोकर 86 रन बनाए। पाकिस्तान ने तीन ओवर में एक विकेट खोकर 41 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच रुक गया। नियमों के अनुसार पाकिस्तान को तीन ओवर में 44 रन बनाने थे, जो वे पूरे नहीं कर सके, और इस तरह भारत ने जीत दर्ज की।

दिनेश कार्तिक की कप्तानी में भारतीय टीम ने हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका, लेकिन डकवर्थ-लुइस नियम के तहत भारत को जीत हासिल हुई।

भारत ने की जोरदार शुरुआत

भारत की टीम ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार शुरुआत की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनरों ने मजबूत प्रदर्शन किया। रोबिन उथप्पा और भरत चिपली ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। रोबिन उथप्पा 11 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टुअर्ट बिन्नी सिर्फ चार रन ही बना पाए। भरत चिपली ने 13 गेंदों में 24 रन की पारी खेली और भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। इसके बाद अभिमन्यु मिथुन ने पांच गेंदों में छह रन बनाए, जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक नाबाद 17 रन पर टीम को संभाले रखा।

पाकिस्तान ने की तेज शुरुआत

पाकिस्तान ने अपनी पारी की तेज शुरुआत की, लेकिन भारत के गेंदबाज बिन्नी ने दूसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ सात रन दिए और माज सदाकत का विकेट भी लिया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों में ख्वाजा नाफे ने नौ गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे, जबकि अब्दुल समद ने छह गेंदों में 16 रन बनाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp