टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल का रास्ता तय, ICC ने चुने 8 स्टेडियम; फाइनल पाकिस्तान पर होगा निर्भर

Author Picture
Published On: 10 November 2025

अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने स्टेडियमों की शॉर्टलिस्टिंग कर दी है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कोलकाता का ईडन गार्डन्स इसमें शामिल हैं। यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी और मार्च में खेला जाएगा और इसके लिए कुल आठ मैदान चुने गए हैं। भारत से मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता के स्टेडियम शामिल हैं, जबकि श्रीलंका से कोलंबो के दो स्टेडियम और कैंडी का एक स्टेडियम चयनित किया गया है।

अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम शॉर्टलिस्ट किए हैं। हालांकि, फाइनल के आयोजन स्थल का अभी तक फैसला नहीं लिया गया है।

पाकिस्तान के फाइनल पर निर्भर करेगा वेन्यू

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर अभी कोई स्थायी स्थल तय नहीं हुआ है। फाइनल का स्थान इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है या नहीं। फिलहाल, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फाइनल की मेजबानी के लिए सबसे संभावित स्थल माना जा रहा है। सेमीफाइनल मैचों की बात करें, तो यदि श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों सेमीफाइनल में पहुँचते हैं, तो ये मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे, जबकि अगर इनमें से कोई भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुँचती है, तो दोनों मैच भारत में आयोजित होंगे। वहीं, यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुँचती है तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

महिला वर्ल्ड कप की तरह हो सकता है आयोजन

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक-दूसरे के देशों का दौरा नहीं करती हैं। इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए हमले के बाद परिस्थितियाँ और बिगड़ गईं। इसी कारण, हाल में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सभी मैचों की मेज़बानी श्रीलंका ने की। इसी तरह अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही व्यवस्था हो सकती है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp