,

CM यादव के बेटे की शादी सामूहिक विवाह, उज्जैन में 5 दिन तक चलेगा खास कार्यक्रम

Author Picture
Published On: 14 November 2025

उज्जैन इस महीने एक बेहद अनोखे और चर्चित शादी समारोह का गवाह बनने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी इस बार किसी शाही दरबार या भव्य प्राइवेट वेन्यू में नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में होने जा रही है। ये पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री के बेटे की शादी सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों के बीच संपन्न होगी। लगातार 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए शहर के दो बड़े होटल वीआईपी आवास (सीएम हाउस) और अथर्व होटल पूरी तरह बुक कर लिए गए हैं।

कुछ पारंपरिक रस्में सीएम हाउस में होंगी, जबकि बाकी कार्यक्रम अथर्व होटल में शिफ्ट किए गए हैं। मुख्य विवाह समारोह 30 नवंबर को अथर्व होटल के पास बने मैदान में आयोजित सामूहिक सम्मेलन के दौरान होगा। उसी शाम रिसेप्शन भी यहीं रखा गया है।

शादी में बेहद सीमित और खास मेहमान ही शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने पूरे आयोजन को सादगी और संयम के साथ आयोजित करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि केवल दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, कुछ मंत्री, वरिष्‍ठ अफसर और बीजेपी संगठन के चुनिंदा पदाधिकारी ही निमंत्रित किए गए हैं। सीएम यादव 26 नवंबर को उज्जैन पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

दोनों परिवारों में अनोखा रिश्ता

अभिमन्यु यादव की सगाई करीब 5 महीने पहले खरगोन के किसान दिनेश पटेल की बेटी डॉ. इशिता से हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही रिश्तों का खूबसूरत जुड़ाव है। सीएम यादव की बेटी डॉ. आकांक्षा पहले से ही दिनेश यादव परिवार की बहू हैं। अब दिनेश यादव की बेटी इशिता भी यादव परिवार में बहू बनकर जाएंगी। यानी एक घर की बेटी दूसरे घर की बहू और दूसरी घर की बेटी इस घर की बहू यह अनोखा रिश्ता अब और गहरा हो रहा है। अभिमन्यु भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में मास्टर्स इन सर्जरी के सेकंड ईयर में हैं। वहीं, इशिता एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।

राजनीतिक कनेक्शन भी दिलचस्प

दिनेश यादव का परिवार राजनीतिक रूप से भी जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, दिनेश यादव के मामा के बेटे हैं। यानी स्वर्गीय पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव, दिनेश यादव के मामा थे। शादी की चर्चा का यह पहलू भी राजनीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अब सबकी नजरें 30 नवंबर पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री के बेटे और बहू के साथ 20 अन्य जोड़े एक ही मंडप में सात फेरे लेकर नया जीवन शुरू करेंगे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp