IPL 2026 से पहले कुमार संगकारा को मिली दोहरी जिम्मेदारी, बने क्रिकेट निदेशक और हेड कोच; लेंगे सभी प्रमुख फैसले

Author Picture
Published On: 17 November 2025

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को क्रिकेट निदेशक और हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। संगकारा राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे, जिन्होंने आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद टीम छोड़ दी थी। रॉयल्स का यह पिछले पांच सालों में सबसे कमजोर प्रदर्शन माना गया। संगकारा ने हेड कोच बनने के बाद कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा स्पष्ट रहेगा और टीम आईपीएल जीतने की कोशिश करेगी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आगामी आईपीएल सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने राहुल द्रविड़ की जगह कुमार संगकारा को क्रिकेट निदेशक और हेड कोच की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी है। यह कदम पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने के बाद उठाया गया है, जब रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रहकर सीजन समाप्त हुई थी।

कुमार संगकारा को मिली दोहरी जिम्मेदारी

कुमार संगकारा को राजस्थान रॉयल्स में क्रिकेट निदेशक और हेड कोच की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे टीम के सभी प्रमुख फैसलों में शामिल रहेंगे। वे 16 दिसंबर को अबुधाबी में होने वाली नीलामी में भी अहम भूमिका निभाएंगे। संगकारा ने 2021 से 2024 तक रॉयल्स के हेड कोच के रूप में टीम का नेतृत्व किया और फ्रेंचाइजी को मुश्किल हालात से उबारकर दो बार प्‍लेऑफ में पहुँचाया। उन्होंने पूर्व कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम को मजबूत बनाया और आईपीएल 2022 में रॉयल्स को फाइनल तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, हालांकि उस फाइनल में टीम को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा।

नए कप्‍तान की तलाश

राजस्‍थान रॉयल्‍स को नए कप्‍तान की तलाश है क्योंकि संजू सैमसन को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स में ट्रेड कर दिया गया है। टीम ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी ओर जोड़ा है, जिससे भारतीय खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार हो गया है, जिसमें यशस्‍वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और ध्रुव जुरैल शामिल हैं। जडेजा के आने से टीम की मजबूती बढ़ेगी।

इसके अलावा, आईपीएल 2026 से पहले रॉयल्‍स ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिसमें श्रीलंकाई स्पिनर्स वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा भी शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मिनी नीलामी में क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा इन खिलाड़ियों में से किसी को खरीदने के लिए कितनी कोशिश करेंगे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp