, ,

IMA सतना ने दिखाई मिसाल, सैनिक कल्याण कोष में दिया 1.10 लाख का योगदान

Author Picture
Published On: 18 November 2025

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सतना शाखा ने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति अपना सम्मान जताते हुए सैनिक कल्याण कोष में 1 लाख 10 हजार रुपये का अनुदान दिया। कलेक्टर सतना को यह राशि चेक के रूप में सौंपी गई। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। आईएमए सतना के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, सचिव डॉ. आलोक खन्ना, कोषाध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता, राष्ट्रीय एडिटर डॉ. आर. के. नेमा, और कोऑर्डिनेटर ब्रिगेडियर डॉ. देवेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश अग्रवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपनी जान लगा देने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए हाथ बढ़ाना सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि आईएमए आगे भी समाज और देशहित के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहेगा।

डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

कलेक्टर ने आईएमए की इस पहल को बेहद सराहनीय बताया और कहा कि ऐसे कदम समाज के बाकी संगठनों को भी प्रेरित करते हैं। सचिव डॉ. आलोक खन्ना ने बताया कि यह पूरी राशि आईएमए के सदस्यों ने स्वेच्छा से मिलकर जुटाई है और भविष्य में भी ऐसे कार्यों को और बड़ा रूप देने की कोशिश की जाएगी।

कोषाध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता ने जानकारी दी कि इस योगदान में लगभग 100 से ज्यादा डॉक्टरों ने हिस्सा लिया है। इनमें डॉ. आर. के. नेमा, मनोज सिंह, डॉ. मुलायम सिंह, डॉ. विपिन दुबे, डॉ. देवेश अग्रवाल, डॉ. नितिन कुलश्रेष्ठ, डॉ. वीरेन्द्र गौतम, डॉ. एस. पी. तिवारी, डॉ. नवीन कालरा, डॉ. विजयेता राजपूत, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. राजीव पाठक, डॉ. संकल्प जैन, डॉ. एस. के. श्रीवास्तव, डॉ. वंदना मर्सकोले, डॉ. रेखा त्रिपाठी, डॉ. आलोक खन्ना, डॉ. मुदित जैन, डॉ. एल. पी. सिंह, डॉ. अनुराग रिजवानी, डॉ. सुनीता गुप्ता और कई अन्य डॉक्टरों का योगदान शामिल है।

दिया धन्यवाद

सैनिक कल्याण कोष के संयोजक ब्रिगेडियर (डॉ.) देवेंद्र सिंह ने कहा कि सतना आइएमए ने जिस तरह बड़ा दिल दिखाया है, वह बाकी जिलों के लिए भी एक मजबूत उदाहरण है। उन्होंने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सहायता उन परिवारों तक पहुंचेगी, जो असल में इसकी जरूरत रखते हैं। आईएमए सतना का यह कदम न सिर्फ आर्थिक मदद है, बल्कि समाज में यह संदेश भी देता है कि देश के सैनिकों के साथ सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि हर नागरिक और हर संस्था खड़ी है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp