, ,

10वीं बार नीतीश कुमार ने संभाली बिहार की सत्ता, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

Author Picture
Published On: 20 November 2025

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा पल आया, जब नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में सुबह से ही माहौल बिल्कुल उत्सव जैसा था। मंच सजा हुआ, वीआईपी की लंबी कतार, और हजारों की भीड़… सब मिलकर इस शपथ समारोह को खास बना रहे थे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। मंच पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। जिसमें हरियाणा, असम, गुजरात, यूपी, मेघालय, नगालैंड, एमपी, राजस्थान और दिल्ली के भी शीर्ष नेता पहुंचे।

26 मंत्रियों ने ली शपथ

शपथ मंच पर नीतीश कुमार के साथ-साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद एक-एक करके 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

  • BJP : 14 मंत्री
  • JDU : 8 मंत्री
  • LJP (राम विलास) : 2 मंत्री
  • HAM : 1 मंत्री
  • कुशवाहा की पार्टी : 1 मंत्री

कैबिनेट में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल किया गया है। JDU के जमा खान, जिन्हें दोबारा मौका मिला है।

चिराग पासवान ने छुए पैर

शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर जनता का अभिवादन किया। मंच पर कई दिलचस्प पल भी देखने को मिले। चिराग पासवान ने मंच पर पहुंचकर मांझी और जेपी नड्डा के पैर छुए, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा शुरू हो गई है। कभी विरोध में खड़े रहने वाले कई चेहरे अब एक मंच पर मुस्कुराते नजर आए।

कैबिनेट में 13 नए चेहरे

इस बार नीतीश कैबिनेट में 13 नए लोगों को जगह दी गई है। BJP से रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह जैसे नाम पहली बार मंत्री बने हैं। चिराग की पार्टी LJP(R) से भी दो विधायकों को मंत्री पद मिला है। इनमें संजय सिंह खास चर्चा में हैं, क्योंकि वे महुआ सीट से तेजप्रताप यादव को हराकर विधानसभा में पहुंचे थे। तेजप्रताप को हराना ही उनके लिए बड़ी खबर था, और अब मंत्रिमंडल में जगह मिलना उनकी राजनीतिक मजबूती का संकेत है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp