सर्दियों में तापमान गिरने पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि ठंड का असर हमारे शरीर की नसों और रक्त सर्कुलेशन पर पड़ता है। इस दौरान हार्ट अटैक और ब्लड क्लॉट्स (रक्त के थक्के) होने की संभावना अधिक होती है। हालांकि, कुछ सरल सावधानियों और जीवनशैली में बदलाव से आप अपने दिल को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।
सर्दियों में दिल की सुरक्षा का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस मौसम में हार्ट अटैक और ब्लड क्लॉट्स (रक्त के थक्के) का खतरा बढ़ जाता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।
बढ़ता है खतरा
सर्दियों में हार्ट अटैक और ब्लड क्लॉट्स का खतरा बढ़ जाता है। कम तापमान में शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ठंड के कारण खून गाढ़ा हो सकता है, जिससे ब्लड क्लॉट बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, शरीर को गर्म रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट कमजोर लोगों में जोखिम और बढ़ जाता है। ठंड में लोग कम सक्रिय रहते हैं, जिससे मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और शुगर बढ़ सकते हैं, जो दिल की बीमारियों के खतरे को और बढ़ा देते हैं।
आसान उपाय
- सर्दियों में हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं।
- शरीर को ठंड से बचाने के लिए पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें, मोज़े, दस्ताने और टोपी जरूर लगाएँ।
- हल्की एक्सरसाइज जैसे रोज 20–30 मिनट वॉक, हल्का योग या सीढ़ियां चढ़ना–उतरना जारी रखें,
- ठंड में अचानक ज्यादा मेहनत वाली एक्टिविटी से बचें।
- पर्याप्त पानी पिएं, क्योंकि ठंड में हाइड्रेशन कम होने से खून गाढ़ा हो सकता है और ब्लड क्लॉट का खतरा बढ़ता है।
- डाइट में ओमेगा-3 युक्त फूड (अखरोट, अलसी, मछली) और फाइबर शामिल करें,
- नमक और तला-भुना कम खाएँ, साथ ही विटामिन D और B12 की कमी से बचें।
- अचानक तापमान बदलाव से बचें और गरम कमरे से बाहर निकलते समय सतर्क रहें।
- स्मोकिंग और शराब से दूर रहें क्योंकि ये ब्लड वेसल्स को संकुचित कर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती हैं।
ये लोग रहें ज्यादा सावधान
- सर्दियों में कुछ लोगों के लिए दिल का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
- खासकर 50 साल से ऊपर उम्र वाले लोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के मरीज, बचे।
- जिन्हें पहले से दिल की समस्या रही हो, और धूम्रपान करने वाले लोग इस मौसम में ज्यादा संवेदनशील होते हैं।
- इसलिए ऐसे लोगों को खुद को गर्म रखना जरुरी होता है।
- नियमित हल्की एक्सरसाइज करना और जरूरी स्वास्थ्य जांच समय-समय पर करवाना बेहद जरूरी है।
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों पर आधारित हैं. MPNews इनकी पुष्टि नहीं करता है।
