आज संविधान दिवस के अवसर पर संसद के पुराने सेंट्रल हॉल में मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। इस दौरान राष्ट्रपति ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और भारत के संविधान का 9 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद डिजिटल रूप में जारी किया। आज संविधान दिवस के अवसर पर संसद के पुराने सेंट्रल हॉल में मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की।
LIVE: President Droupadi Murmu graces Samvidhan Divas – 2025 at Central Hall of Samvidhan Sadan, New Delhi https://t.co/iUUDbeu1NF
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 26, 2025
राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान का प्रारूप तैयार किया था, जिसे भारत के लोगों ने अपनाया। उन्होंने पूरे देश में आज के दिन को संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन बताया और डॉ. भीमराव आम्बेडकर को संविधान के प्रमुख निर्माताओं में से एक के रूप में याद किया।
PM और उपराष्ट्रपति भी मौजूद
संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिरला और संसदीय कार्य मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने भारत के संविधान का डिजिटल अनुवाद जारी किया है, जिससे इसे देश के विभिन्न भाषाई क्षेत्रों तक पहुँचाया जा सके। इस डिजिटल अनुवाद में नौ भाषाओं मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया, असमिया और मलयालम को शामिल किया गया है।
