सरकार ने दी सख्त चेतावनी, समय पर PAN-Aadhaar लिंक नहीं किया, तो रुक जाएंगे सारे काम; जानें पूरी प्रक्रिया

Author Picture
Published On: 3 December 2025

सरकार ने PAN कार्ड को आधार से लिंक करना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया है और इसे पूरा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। यदि कोई व्यक्ति इस समय सीमा तक अपना पैन आधार से नहीं जोड़ता है, तो 1 जनवरी 2026 से उसका पैन अमान्य माना जा सकता है। पैन के इनएक्टिव होने का सीधा असर बैंकिंग से जुड़े कामों, आयकर रिटर्न, वित्तीय लेनदेन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं पर पड़ेगा, क्योंकि बिना वैध पैन कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी। इसलिए सरकार लोगों से समय पर लिंकिंग पूरी करने की अपील कर रही है।

सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है और इसके लिए 31 दिसंबर 2025 की अंतिम तारीख तय की गई है। इस समय सीमा के बाद जिन लोगों का पैन आधार से लिंक नहीं होगा, उनका PAN 1 जनवरी 2026 से अमान्य (Inactive/Invalid) माना जा सकता है।

लिंकिंग हो गया अनिवार्य

सरकार ने PAN-Aadhaar लिंकिंग को इसलिए अनिवार्य किया है, क्योंकि इससे टैक्स चोरी पर लगाम लगाने, डिजिटल पहचान को मजबूत बनाने और आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार, ITR भरने और उसके सत्यापन की प्रक्रिया को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए इन दोनों दस्तावेज़ों का लिंक होना बेहद जरूरी है।

लिंक न करने पर होंगे वाले समस्या

  • समय पर PAN-Aadhaar लिंक न कराने पर आपका PAN inactive या invalid घोषित हो सकता है।
  • इससे आप न तो ITR फाइल कर पाएंगे और न ही उसका वेरिफिकेशन कर सकेंगे।
  • आयकर रिफंड अटक सकते हैं और लंबित रिटर्न भी प्रोसेस नहीं होंगे।
  • इतना ही नहीं, Form 26AS में आपका TDS/TCS क्रेडिट दिखाई देना बंद हो जाएगा, जिससे टैक्स गणना में दिक्कतें आएंगी।
  • बैंकिंग, वेतन क्रेडिट, निवेश और KYC से जुड़े लगभग सभी जरूरी काम प्रभावित होंगे।
  • साथ ही, नियमों के तहत आपका TDS/TCS भी अधिक दर (Higher Rate) पर काटा जा सकता है।

ऐसे करें PAN-Aadhaar लिंक

  • PAN-Aadhaar लिंक करना अब पहले से ज्यादा आसान और अनिवार्य हो गया है।
  • आयकर विभाग की e-Filing वेबसाइट पर जाकर “Link Aadhaar” विकल्प चुनना होता है।
  • जहाँ आप अपना PAN, आधार नंबर और मोबाइल दर्ज करते हैं।
  • इसके बाद मोबाइल पर आए OTP से प्रक्रिया की पुष्टि की जाती है।
  • अगर किसी का PAN पहले से निष्क्रिय है, तो निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही इसे दोबारा सक्रिय कर लिंक किया जा सकता है।
  • लिंकिंग पूरी होने के बाद आप “Link Aadhaar Status” विकल्प में जाकर स्थिति भी चेक कर सकते हैं।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp