महिलाएं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाती हैं, जिनमें से एक नारियल तेल है। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड, एंटीबैक्टीरियल गुण, विटामिन-ई, प्रोटीन और आयरन जैसी पोषक तत्व त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं और स्किन को नरम, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा नारियल तेल लगाने से त्वचा पर अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए इसका संतुलित उपयोग करना जरूरी है।
नारियल का तेल अक्सर स्किन और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसे ज्यादा मात्रा में चेहरे पर लगाने से बाल बढ़ने की समस्या हो सकती है। खासकर उन महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है जो नियमित रूप से नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं।
नारियल तेल से हो सकती है एलर्जी
नारियल तेल के इस्तेमाल को लेकर हाल ही में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। नारियल तेल में विटामिन-ई, फैटी एसिड और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे इसे चेहरे पर सीरम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता है, क्योंकि इससे उनकी त्वचा में एलर्जी और अन्य स्किन समस्याएँ उभर सकती हैं। चेहरे पर ज्यादा नारियल तेल लगाने से बालों की बढ़ोतरी या अनचाहे बाल बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे प्रयोग करते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
नुकसान
- ज्यादा नारियल तेल लगाने से चेहरे की त्वचा पर मुंहासे और पिंपल्स बढ़ने का खतरा रहता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर अतिरिक्त तेल और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे स्किन की समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं। इसलिए चेहरे पर नारियल तेल का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए।
- चेहरे पर अधिक मात्रा में नारियल तेल लगाने से त्वचा ऑयली हो सकती है। इससे चेहरे पर अतिरिक्त तेल जमा होने के कारण धूल-मिट्टी चिपकने लगती है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर स्किन ऑयली बन जाती है।
- चेहरे पर ज्यादा नारियल तेल लगाने से बाल भी बढ़ सकते हैं। ये बाल हल्के नहीं बल्कि मोटे और ज्यादा दिखने वाले होते हैं। इसलिए जिन लोगों के चेहरे पर पहले से बाल हैं या बढ़ने की संभावना है, उन्हें नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
- चेहरे पर ज्यादा नारियल तेल लगाने से स्किन एलर्जी हो सकती है। नारियल तेल की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और स्किन खराब होने लगती है।
