, ,

डुमना एयरपोर्ट से इंडिगो की दो उड़ानें रद्द, यात्रियों का हंगामा; स्टाफ पर नाराजगी

Author Picture
Published On: 7 December 2025

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर रविवार सुबह यात्रियों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ा, जब इंडिगो की दो प्रमुख उड़ानें बिना संचालन के ही रद्द कर दी गईं। मुंबई-जबलपुर-दिल्ली रूट की फ्लाइट सुबह से ही कैंसिल घोषित थी, जबकि बेंगलुरु-जबलपुर-बेंगलुरु रूट की उड़ान भी नहीं चल सकी। कुल छह फ्लाइटें जबलपुर से संचालित होती हैं, जिनमें से दो के रद्द होने से यात्रियों में नाराज़गी देखी गई। इधर, इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में चल रहा संकट शनिवार को भी थमता नहीं दिखा। शुक्रवार को जिस तरह पूरे दिन फ्लाइटें निरस्त होती रहीं, उसी क्रम में शनिवार को भी यात्रियों को बार-बार निराशा झेलनी पड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक लगभग 30 उड़ानें रद्द हुईं।

लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में गुस्सा साफ दिखाई दिया। काउंटर पर कई यात्रियों ने इंडिगो स्टाफ से बहस की और सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें एक युवक महिला स्टाफ से विवाद करता दिख रहा है और कंप्यूटर उठा ले जाने की धमकी देता सुनाई देता है।

क्रू की कमी

ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य प्रमुख अमोल कटारिया ने बताया कि सरकार द्वारा लागू नए रोस्टर नियमों के बाद इंडिगो ने 1 दिसंबर से ही उड़ानें कम करना शुरू कर दिया था। एयरलाइन ने क्रू की कमी को मुख्य वजह बताया। सरकार ने यात्रियों की परेशानी देखते हुए इन नियमों की अनिवार्यता फरवरी तक टाल दी है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति सामान्य होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

शनिवार की शुरुआत भी यात्रियों के लिए मुश्किल भरी रही। सुबह 9 बजे तक ही आने-जाने वाली कुल 8 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं। दिन के अंत तक यह आंकड़ा 30 तक पहुंच गया। उड़ानें बंद होने के कारण कई यात्रियों ने सड़क और रेल मार्ग का सहारा लिया, लेकिन वहां भी सीटें मिलना मुश्किल हो गया।

पहली बार इतनी उड़ानें रद्द

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इंदौर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उड़ानें एक साथ रद्द हुई हैं। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़, गोवा, रायपुर, नागपुर, जयपुर, हैदराबाद और जम्मू जैसी प्रमुख उड़ानें प्रभावित रहीं। कई शहरों की एक से अधिक उड़ानें भी रद्द की गईं। दूसरी ओर जिन कुछ उड़ानों का संचालन संभव हुआ, उनमें एक भी सीट खाली नहीं रही और किराया सामान्य से कई गुना तक बढ़ गया।

आगमन (Arrival)

फ्लाइट नंबर कहां से समय
2053 मुंबई 6:40
701 बेंगलुरु 7:10
377 हैदराबाद 6:50
959 बेंगलुरु 8:10
314 चंडीगढ़ 8:50
6219 रायपुर 11:50
5181 मुंबई 12:30
263 मुंबई 13:10
6738 चंडीगढ़ 12:50
6739 बेंगलुरु 13:20
813 गोवा 16:30
270 मुंबई 16:40
2418 मुंबई 18:15
2342 दिल्ली 18:55
798 कोलकाता 21:15
747 दिल्ली 21:30
6576 चेन्नई 21:40
225 मुंबई 22:05

प्रस्थान (Departure)

फ्लाइट नंबर कहां के लिए सम
284 पुणे 6:40
378 हैदराबाद 7:25
6219 गोवा 12:20
813 रायपुर 17:00
269 मुंबई 17:20
2419 मुंबई 18:55
2010 दिल्ली 19:35
747 बेंगलुरु 21:25
6566 कोलकाता 21:45
147 पुणे 21:55
756 चेन्नई 22:10
489 मुंबई 22:15

 

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp