बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र अब अपने चाहने वालों के बीच मौजूद नहीं हैं। 24 नवंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस तरह से एक दिग्गज कलाकार का जाना फैंस और परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। आज यानी 8 दिसंबर को ही मैन का 90वां जन्मदिन है लेकिन इसके पहले ही उन्होंने करीबियों को अलविदा कह दिया।
अब दिग्गज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें याद करता हुआ दिखाई दे रहा है। एक्टर की बेटी ईशा देओल ने भी अपने पापा के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने इमोशनल नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस की पोस्ट को देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि वह अपने पिता को कितना याद कर रही हैं।
ईशा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
ईशा देओल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “प्यारे पापा, हमारा सबसे मजबूत बंधन.. हम कई जन्मों और लोकों से परे हैं, हम हमेशा साथ हैं चाहे धरती हो या स्वर्ग हम एक हैं। मैंने आपको बहुत प्यार और सावधानी से कीमती तरीके से अपने दिल में छुपा कर रखा है। बहुत गहराई से आपको रखा है ताकि मैं जिंदगी भर आपके साथ रह सकूं।” एक्ट्रेस ने आगे लिखा “आपके साथ बिताई गई बेश कीमती यादें, शिक्षा, जिंदगी के सबक, गाइडेंस, सम्मान और ताकत जो आपने अपनी बेटी के रूप में मुझे दिया उसे कोई नहीं बदल सकता और ना ही कोई आपकी बराबरी कर सकता है। मैं आपको बहुत याद करती हूं आपका प्रोटेक्टिव हग मुझे किसी आरामदायक कंबल जैसा लगता था। आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को था में रखना बहुत खास था जिन में अनकहे मैसेज होते थे। आपका मुझे पुकारना, हंसी मजाक और शायरी सब कुछ हमेशा याद रहेगा। आपका मोटा था हमेशा हम बोल रहो हेल्दी, खुश और मजबूत रहो। मैं आपसे वादा करती हूं कि आपकी लीगेसी को सम्मान और गर्व के साथ आगे बढ़ाऊंगी। आपके प्यार को उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करूंगी मेरी तरह आपसे बेशुमार प्यार करते हैं। लव यू पापा आपकी बेटी ईशा आपकी बिट्टू।”
View this post on Instagram
फैंस हुए इमोशनल
ईशा देओल की पोस्ट देखने के बाद फैंस एस खुद भी इमोशनल हो गए हैं। सभी नाम आंखों से लीजेंडरी एक्टर को याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि लंबे समय से धर्मेंद्र उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और वह घर आ गए थे। फैमिली ने मेडिकल सेटअप घर पर लगाकर उनका इलाज करने का फैसला लिया था। यह कहा जा रहा था कि वह रिकवर कर रहे हैं लेकिन अचानक आई उनके निधन की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया। फिल्म इक्कीस में दर्शक आखरी बार ही मैन को बड़े पर्दे पर देखेंगे।
