वनडे सीरीज जीत के बाद भी भारत पर ICC ने लगया जुर्माना, स्लो ओवर रेट ने बढ़ाई मुश्किलें

Author Picture
Published On: 8 December 2025

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। हालांकि, सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया को झटका लगा है। दरअसल, दरअल रायपुर में दूसरे वनडे मैच के दौरान भारत की टीम स्लो ओवर रेट खेलने के लिए आईसीसी की कार्रवाई का शिकार हुई है और खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज को निर्णायक मैच तक पहुंचा दिया। मैच के दौरान भारत ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके, जिसके कारण मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने भारतीय कप्तान केएल राहुल की टीम पर जुर्माना लगाया।

ICC ने भारत पर लगाया जुर्माना

आईसीसी ने भारतीय टीम पर न्यूनतम ओवर गति न निभाने के कारण जुर्माना लगाया है। रायपुर में खेले गए मैच में भारत ने निर्धारित समय में 2 ओवर कम फेंके, जिसके चलते खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई हुई। इस नियम के अनुसार, हर ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर जुर्माने को मंजूरी दे दी, इसलिए औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

4 विकेट से मिली हार

रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज को निर्णायक मैच में बदल दिया। इस मैच में भारत ने निर्धारित समय के भीतर अपने दो ओवर पूरे नहीं किए, जिसके कारण मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने भारतीय कप्तान केएल राहुल की टीम पर जुर्माना लगाया।

दूसरे वनडे का हुआ रोमांचक अंत

दूसरे वनडे में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने 102 और रुतुराज गायकवाड़ ने 105 रन की शतकीय पारियां खेलीं, जबकि कप्तान केएल राहुल ने भी 66 रन जोड़े। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के 110 और मैथ्यू ब्रीट्जके के अर्धशतक की मदद से आखिरी ओवर में चार विकेट बचे हुए लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp