धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखेंगी हेमा मालिनी, दिल्ली में यहां होगी प्रार्थना सभा

Author Picture
Published On: 9 December 2025

देओल परिवार इन दिनों अपने आप को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के चले जाने के दुख से बाहर लाने की कोशिश में लगा हुआ है। बीते दिनों एक्टर का बर्थडे था जिसने परिवार, दोस्तों और फैंस के बीच उनकी यादों को ताजा कर दिया। लेजेंडरी एक्टर को याद करते हुए प्रार्थना सभाएं की जा रही है। अभिनेता की याद में सनी देओल और बॉबी देओल प्रार्थना सभा करवा चुके हैं। वहीं अब हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा और आहना के साथ प्रेयर मीट का आयोजन करने जा रही हैं।

कब और कहां होगी प्रार्थना सभा

मीडिया रिपोर्ट्स से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक हेमा मालिनी, ईशा देओल, अहाना देओल, वैभव बोहरा और भारत तख्तानी के साथ मिलकर 11 दिसंबर 2025 को शाम 4:00 से 6:00 बजे तक डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ नई दिल्ली में प्रेयर मीट होस्ट करने जा रहे हैं। इसके पहले 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में देओल परिवार ने एक प्रेयर मीट होस्ट की थी, जिसमें इंडस्ट्री के कई चेहरे शामिल हुए थे। एंट्री गेट पर सनी देओल और बॉबी देओल को परिवार के सदस्यों के साथ हाथ जोड़कर खड़े हुए देखा गया था। वह सभी का अभिवादन कर रहे थे।

हेमा मालिनी का गीता पाठ

दिल्ली में जो प्रेयर मीट आयोजित की गई थी उसके पहले हेमा मालिनी को अपने घर पर गीता पाठ करते हुए देखा गया था। इसी बीच सनी और बॉबी 8 दिसंबर को धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ बर्थडे मनाते दिखाई दिए थे। हर कोई दिग्गज एक्टर को याद करता और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Shelar (@advocateashishshelar)

सोनू निगम का सिंगिंग ट्रिब्यूट

धर्मेंद्र को केवल उनके परिवार और दोस्त ही नहीं करते इंडस्ट्री का हर व्यक्ति याद करता और श्रद्धांजलि देता दिखाई दे रहा है। सोनू निगम के कुछ ऐसा ही करते हैं दिखाई दिए। दिल्ली में हुई प्रेयर मीट का समापन म्यूजिकल सेगमेंट के साथ हुआ। यहां पर एक्टर की पसंद के कुछ गाने गाए गए। इसमें रहे ना रहे हम, आ जा जाने वाले, आज मौसम बड़ा बेईमान है और अपने तो अपने होते हैं जैसे गाने शामिल रहे। इस प्रेयर मीट और म्यूजिकल सेगमेंट के दौरान अभिषेक बच्चन, सलमान खान, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, आर्यन खान, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ, सुरेश ओबेरॉय, विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे मौजूद रहे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp