किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम किसान की 22वीं किस्त हुई जारी; जानें स्टेटस चेक करने की  प्रक्रिया

Author Picture
Published On: 9 December 2025

केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक मजबूती देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है, जिसके तहत कम आय वाले और जरूरतमंद किसानों को साल में कुल 6000 रुपये की सहायता 3 किस्तों में दी जाती है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जिनमें से 21वीं किस्त 19 नवंबर को लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में भेजी गई थी। इसी क्रम में अब किसान 22वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं, जो अनुमान के अनुसार फरवरी तक जारी हो सकती है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख का अभी एलान नहीं किया गया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। सरकार अब तक 21 किस्तें जारी कर चुकी है, जबकि 22वीं किस्त फरवरी तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मिलेगी 22वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनका स्टेटस पोर्टल पर क्लियर है। किस्त का इंतज़ार कर रहे किसानों को पहले अपनी पात्रता अवश्य जांचनी चाहिए। इसके लिए वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या किसान ऐप पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट और वेरिफाई कर सकते हैं। जिन किसानों की स्थिति पोर्टल पर सही दिखाई देगी, केवल उन्हें ही 22वीं किस्त का लाभ जारी किया जाएगा।

स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पाने के लिए किसानों को पहले अपने स्टेटस की जांच करना जरूरी है।
  • इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाकर Know Your Status विकल्प चुनें।
  • और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं हो तो Know Your Registration Number विकल्प से उसे प्राप्त करें।
  • इसके बाद कोड डालकर Get Details पर क्लिक करें, जिससे कुछ सेकंड में आपका स्टेटस दिखाई देने लगेगा।
  • जिन किसानों का रिकॉर्ड, e-KYC और बैंक लिंकिंग पूरी तरह सही होगी, उन्हें ही किस्त जारी की जाएगी।
  • जबकि किसी भी तरह की त्रुटि होने पर किस्त रुक सकती है।
  • इसलिए समय रहते स्टेटस चेक करना बेहद आवश्यक है।

किस्त पाने के लिए शर्तें

  • किस्त पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
  • योजना के नियमों के अनुसार किसान का e-KYC पूरा होना चाहिए।
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है और बैंक से जुड़े सभी विवरण सही व सक्रिय होने चाहिए।
  • यदि इन प्रक्रियाओं में कहीं भी गलती या गड़बड़ी पाई जाती है, तो किसान की किस्त अस्थायी रूप से रोक दी जाती है।
  • इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने दस्तावेजों की जांच और अपडेट जरूर करते रहें।
  • ताकि किस्त मिलने में कोई बाधा न आए।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp