Jasprit Bumrah इतिहास रचने के है बेहद करीब, बनेगे 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

Author Picture
Published On: 9 December 2025

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा पार करना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah इस मुकाम के बेहद करीब हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह आज कटक में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20i मैच में अपने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट के रिकॉर्ड को पूरा कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें केवल एक विकेट की आवश्यकता है। अगर बुमराह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह तीनों क्रिकेट प्रारूपों टेस्ट, वनडे और टी20में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 100 टी20 आई विकेट पूरे करने के बेहद करीब हैं। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए केवल एक विकेट और चाहिए।

इतिहास रचने के करीब

जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। कटक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20आई मैच में उन्हें केवल एक विकेट की जरूरत है और अगर वे यह हासिल कर लेते हैं तो वह अर्शदीप सिंह के 100 टी20आई विकेट के क्लब में शामिल हो जाएंगे। बुमराह ने अब तक 80 मैचों में 99 विकेट लिए हैं, उनका औसत 18.11 का रहा है और उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 3/7 का है। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 68 मैचों में 105 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह अगर यह कीर्तिमान पूरा करते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच देंगे।

बुमराह ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने से केवल एक विकेट दूर हैं। इसके अलावा, उन्हें कुल मिलाकर 500 विकेट पूरे करने के लिए 18 और विकेट चाहिए, जिससे वह यह मुकाम हासिल करने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। अब तक बुमराह ने 221 मैचों में 482 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 13 बार उन्होंने चार विकेट और 18 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp