, , ,

MP में तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, कई शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे जाने की आशंका; पढ़ें Weather Update

Author Picture
Published On: 9 December 2025

MP में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी और शहडोल में मंगलवार को कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी। वहीं नरसिंहपुर के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के लगातार सक्रिय रहने से रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। पड़ोसी राज्यों की बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

प्रदेश में सबसे अधिक ठंड शहडोल संभाग में महसूस की जा रही है। कल्याणपुर का तापमान सोमवार रात 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का न्यूनतम तापमान माना जा रहा है। इधर, राजधानी भोपाल और इंदौर में भी पिछले चार दिनों से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद हवा की सर्दी लोगों को राहत नहीं दे रही।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के बाद ठंडी हवाओं का रुख सीधा मध्य प्रदेश की ओर हो गया है। इसके कारण दिन और रात दोनों तापमान गिर रहे हैं। कई शहरों में सुबह के समय घना कोहरा भी दिखाई दे रहा है। स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

शीतलहर की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचने की हिदायत दी गई है। साथ ही खुली जगहों पर आग सेकने या हीटर का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में ठंड का यह दौर अभी और तेज हो सकता है। अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिलों के प्रशासन को राहत शिविर, अलाव और रात्री शेल्टर की व्यवस्थाएं मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp