Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल ने घर के अंदर जबरदस्त तरीके से बवाल मचाया है। अपने महंगे महंगे शौक, ब्रांड्स के नाम, दुबई की ट्रिप और न जान
क्या-क्या उन्होंने घर वालों और स्क्रीन देख रहे हैं दर्शकों के साथ शेयर किया है। अपनी अमीरी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली तान्या की लाइफस्टाइल पर अब सवाल उठ रहे हैं।
तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में हमेशा खुद को अमीर बताया लेकिन घर वाले और सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर सवाल उठाते रहे। अशोक खत्म होने के साथ वह विवादों में घिर गई हैं। दरअसल पहले नीलम गिरी को अनफॉलो करना उन्हें चर्चा में लेकर आया था। वहीं अब स्टाइलिस्ट ने उन पर पैसे क्लियर न करने और कपड़े वापस न करने और डिजाइनर को नीचा दिखाने का इल्जाम लगाया है।
स्टाइलिस्ट का आरोप
रिद्धिमा शर्मा जो एक स्टाइलिस्ट है उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा मैंने हमेशा इंटरव्यू में तान्या को सपोर्ट किया। आप सभी ने मेरे जो बिट्स रिकॉर्ड किए हैं वह सेलिब्रिटी वोटिंग वीडियो और सपोर्टिंग वीडियो के हैं। यहां तक की हर इंटरव्यू में मैं उन्हें सपोर्ट कर रही थी। लेकिन मुझे कपड़े सोर्स करवा कर वह हमें ही एटीट्यूड दिखा रही है।
तान्या ने नहीं लौटाए कपड़े
अरे दीवाने बताया कि मैं एक बात साफ कर दूं कि एक डिज़ाइनर और स्टाइलिस्ट होने में बहुत फर्क होता है। मैं स्टाइलिस्ट हूं और पूरे एक हफ्ते तक हर साड़ी और लहंगा मैंने भेजा था। वह बहुत महंगे थे आप खुद ब्रांड चेक कर सकते हैं। अब तक मुझे कुछ भी वापस नहीं किया गया है। उन्हें कपड़े पसंद आए लेकिन एक बार भी उन्होंने तारीफ नहीं की और अब वह मुंह बना रही है और टेलर डिजाइनर के बारे में बात कर रही हैं। क्या एटीट्यूड है बहुत ही बढ़िया क्या इज्जत ऐसे की जाती है।
View this post on Instagram
नहीं दे रही पैसे
रिद्धिमा यही नहीं रुकी उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे उन्हें सिद्धिविनायक जाना था और सुबह 11 बजे मुझे कॉल आया कि उन्हें आउटफिट चाहिए। मैंने 1 घंटे के अंदर सब कुछ अरेंज कर दिया। यहां तक की पोर्टल डिलीवरी का पेमेंट भी मैंने ही किया। कम से कम स्टाइलिस्ट डिजाइनर और टेलर की इज्जत करो। बिग बॉस में एक हफ्ते का पेमेंट 50000 होता है मैंने जितने कपड़े भेज सब महंगे थे। बीते दिन भेजा गया लहंगा 58000 का था लेकिन मैं फिर भी कम चार्ज कर रही हूं।
रिद्धिमा ने बताया कि तान्या ने उन्हें धमकाया कि अगर 10 मिनट में आउटफिट नहीं मिला तो वह पेमेंट नहीं करेंगे। एक हफ्ते उन्हें केवल 50000 रुपए दिए गए। दूसरे वीकेंड के वार के आउटफिट का पैसा मांगा गया लेकिन नहीं मिला। ग्रैंड फिनाले के लिए उन्होंने तान्या के भाई को भी स्टाइल किया लेकिन पैसे नहीं मिले। रिद्धिमा के मुताबिक को टाइम पर अपना काम कर रही थी लेकिन उन्हें एटीट्यूड दिखाया जा रहा है। अब रिद्धिमा की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों ने तान्या की अमीरी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
