,

सोयाबीन किसानों के लिए आज जारी हुआ नया मॉडल रेट, भावांतर योजना के तहत 4207 रुपए प्रति क्विंटल तय

Author Picture
Published On: 11 December 2025

भावांतर भुगतान योजना 2025 के तहत राज्य सरकार ने गुरुवार को सोयाबीन का ताज़ा मॉडल रेट जारी कर दिया है। 11 दिसंबर के लिए निर्धारित मॉडल रेट 4207 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। यह दर उन किसानों पर लागू होगी, जिन्होंने अपनी सोयाबीन मंडियों में बेचकर भावांतर के लिए पंजीयन करवाया है। इसी रेट के आधार पर किसानों को मिलने वाली भावांतर राशि की गणना की जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5328 रुपए प्रति क्विंटल तय है और अगर बाजार मूल्य इस स्तर तक नहीं पहुंचता, तो उसके अंतर की भरपाई सीधे किसानों को की जाएगी। 4207 रुपए के नए मॉडल रेट के साथ सरकार की यह गारंटी फिर दोहराई गई है कि किसान को अंतिम भुगतान MSP से कम नहीं मिलेगा।

नवंबर में लगातार बदलते रहे मॉडल रेट

इस सीजन में सोयाबीन के मॉडल रेट में रोज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल से शुरू हुए थे। इसके बाद 8 नवंबर को 4033 रुपए और 9-10 नवंबर को 4036 रुपए का मॉडल रेट रहा।

  • 11 नवंबर को 4056 रुपए
  • 12 नवंबर को 4077 रुपए
  • 13 नवंबर को 4130 रुपए
  • 14 नवंबर को 4184 रुपए
  • 15 नवंबर को 4225 रुपए का मॉडल रेट घोषित किया गया।

16 और 17 नवंबर को यह क्रमश: 4234 और 4236 रुपए रहा। 18 से 24 नवंबर के बीच मॉडल रेट लगातार 4255 से 4285 रुपए के बीच घूमता रहा। 23-24 नवंबर को यह 4282 रुपए पर स्थिर रहा।

नवंबर के अंत में गिरावट की शुरुआत

  • 25 नवंबर को 4277 रुपए,
  • 26 नवंबर को 4265 रुपए,
  • 27 नवंबर को 4252 रुपए,
  • 28 नवंबर को 4260 रुपए,
  • 29 नवंबर को 4240 रुपए
  • 30 नवंबर को 4237 रुपए का मॉडल रेट जारी हुआ।

10 दिनों का रुझान

तारीख मॉडल रेट (₹)
1 दिसंबर 4239
2 दिसंबर 4235
3 दिसंबर 4240
4 दिसंबर 4235
5 दिसंबर 4230
6 दिसंबर 4217
7 दिसंबर 4222
8 दिसंबर 4219
9 दिसंबर 4217
10 दिसंबर 4210

11 दिसंबर का नया रेट 4207 रुपए इसी क्रम की अगली कड़ी माना जा रहा है।

राज्य सरकार ने दोहराया है कि चाहे बाजार भाव कम हों या मॉडल रेट नीचे जाए, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की पूरी राशि मिलेगी। सरकार का दावा है कि भावांतर योजना का मकसद किसान को मूल्य गिरावट से सुरक्षित रखना है, और इस सीजन में उसी दिशा में प्रयास जारी हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp