50 साल पहले कितनी थी शोले की स्टार कास्ट की उम्र, बसंती थी सबसे छोटी; जानें कौन था सबसे बड़ा?

Author Picture
Published On: 13 December 2025

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र तो हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी फिल्म शोले इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की रिलीज के 50 साल पूरे हो गए हैं। इतने सालों बाद भी इसके कलाकार, कहानी और डायलॉग फैंस के दिलों में बने हुए हैं।

अपनी ओरिजिनल रिलीज के 50 साल बाद शोले को नए क्लाइमैक्स के साथ फिर से रिलीज कर दिया गया है। इस बार वह सीन भी जोड़े गए हैं जो सरकार की दखलंदाजी की वजह से असली फिल्म में बदल दिए गए थे। फिल्म की रिलीज के बीच चलिए आज आपको बता देते हैं कि आज से 50 साल पहले अमिताभ से लेकर धर्मेंद्र और पूरी कास्ट की उम्र क्या थी।

ये कलाकार आए थे नजर

शोले हिंदी भाषा की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है। 1975 में बनी इस कहानी को जावेद अख्तर और सलीम खान ने लिखा था। इसमें धर्मेंद्र अमिताभ बच्चन, अमजद खान, जया बच्चन, हेमा मालिनी, संजीव कुमार जैसे सितारे मुख्य किरदार में थे। फिल्म का डायरेक्शन रमेश सिप्पी ने किया था।

कितनी थी सितारों की उम्र

अमिताभ बच्चन: जब यह फिल्म बनाई गई थी उसे समय जय वीरू की जोड़ी के अमिताभ बच्चन केवल 33 साल के थे।

धर्मेंद्र: फिल्म के वीरू यानी धर्मेंद्र उसे समय 39 साल के थे। जिस शिद्दत के साथ उन्होंने किरदार निभाया था उसमें 20 के किसी नौजवान जैसी एनर्जी थी।

हेमा मालिनी: बसंती के किरदार को लोगों के दिल में खास जगह देने वाली हेमा मालिनी उसे समय केवल 26 साल की थी। उम्र छोटी थी इसका मतलब यह नहीं कि वह नई थी। उस समय वह इंडस्ट्री में एक सफल स्टार के तौर पर पहचानी जाती थी।

जया बच्चन: फिल्म में जया के किरदार का नाम राधा था। यह बहुत बड़ा या लंबा तो नहीं लेकिन एक खास कैरेक्टर था। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी दिखाई गई थी। इस फिल्म की रिलीज की समय एक्ट्रेस 27 साल की थी।

अमजद खान: फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण किरदार गब्बर को निभाने वाले अमजद उसे समय 34 साल के थे। उन्होंने खलनायक का यह किरदार जिस तरीके से निभाया वह हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गया। 1992 में 51 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

संजीव कुमार: एक्टर को फिल्म में ठाकुर के किरदार में देखा गया था। उस समय उनकी उम्र 37 साल की थी। अपने अभिनय से उन्होंने इस कैरेक्टर को हमेशा के लिए लोगों के दिल में बसा दिया है। दुख की बात तो यह रही की फिल्म के 10 साल बदल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था।

अन्य कलाकारों की उम्र

फिल्म के अन्य कलाकारों की उम्र की बात करें तो सांभा बने मैक मोहन उसे समय 37 साल के थे। अहमद का किरदार निभाने वाले सचिन पिलगांवकर केवल 18 साल के थे। जेलर बने असरानी की उम्र 34 साल थी और हेलन की उम्र 36 वर्ष थी। कालिया का किरदार निभाने वाले विजू खोटे उस समय 33 साल के थे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp