बिग बॉस 19 खत्म हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी चर्चा में हैं। विनर की ट्रॉफी गौरव खन्ना के हाथों लगी है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की तान्या मित्तल ने बहुत पॉपुलैरिटी बटोरी है। शो खत्म होने के बाद भी उन्हें तभी चर्चा में बने हुए देखा जा रहा है।
तान्या जब घर में थी तब वह अपनी अमीरी के किस्से सुनाया करती थी। कभी घर वाले उनकी बातों को सच मान लेते थे तो कभी उनका मजाक बनाया जाता था। शो से बाहर आने के बाद भी इन बातों का सिलसिला जारी है। किसी बीच तान्या को अपना पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल चुका है।
फैंस ने कहा ओवरएक्टिंग
सोशल मीडिया पर एक ब्रांड का विज्ञापन वायरल हो रहा है। इसमें तान्या को एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है। सैमसंग की तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें लग रहा है कि उन्होंने बहुत ज्यादा ओवर एक्टिंग कर दी है। अपनी एक्टिंग के लिए तान्या को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है।
खूबसूरती की तारीफ
यह वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने कहा तान्या बहुत खूबसूरत लग रही है यह उनका पहला एड शूट है। अपनी खूबसूरती हो भाव और डायलॉग से उन्होंने कमाल कर दिया है। वह अपनी साड़ी और ज्वेलरी के बिजनेस को भी प्रमोट कर रही हैं, शाबाश। एक यूजर ने लिखा पहले और आखिरी शूट ओवर एक्टिंग की दुकान। एक यूजर ने कहा बाकी चीज छोड़ो लेकिन इस ऐड में ओवर एक्टिंग लग रही है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि तान्या मित्तल इस सीजन की थर्ड रनरअप रही हैं। ग्रैंड फिनाले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की थी। इसमें उन्होंने लिखा था आपके प्यार, अटूट समर्थन और कहानी के हर अध्याय में साथ चलने के लिए धन्यवाद आप हमेशा मेरी ताकत हैं।
