, ,

Manit Bhopal: NIT श्रीनगर बना चैंपियन, भोपाल में खत्म हुई अंतर एनआईटी क्रिकेट प्रतियोगिता

Author Picture
Published On: 15 December 2025

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के खेल मैदान पर आयोजित पांचवीं अखिल भारतीय अंतर NIT संकाय एवं स्टाफ (पुरुष) क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। 11 से 14 दिसंबर 2025 तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर के 24 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल के साथ अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एनआईटी श्रीनगर और एनआईटी हमीरपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एनआईटी श्रीनगर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 129 रन बनाए और हमीरपुर को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। जवाब में एनआईटी हमीरपुर की टीम ने मजबूत शुरुआत की, लेकिन मध्य ओवरों में विकेट गिरने से दबाव में आ गई।

पलटा मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, लेकिन एनआईटी श्रीनगर की अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग ने बाजी पलट दी। हमीरपुर की टीम लक्ष्य से 10 रन पीछे रह गई और श्रीनगर ने खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ एनआईटी श्रीनगर ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता और रणनीतिक खेल का लोहा मनवाया।तीसरे स्थान के मुकाबले में एनआईटी पुडुचेरी ने एनआईटी जालंधर को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन पुडुचेरी की टीम ने अहम मौकों पर बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

पुरस्कार वितरण

समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मैनिट भोपाल के निदेशक डॉ. करुणेश कुमार शुक्ला, कुल सचिव डॉ. गौरव द्विवेदी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शैलेन्द्र जैन, डीन फैकल्टी वेलफेयर डॉ. अलका भारत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. विजय सिंह रावत, सुश्री मोएरेंथम रोमिला देवी और आकाश मौर्य की भूमिका सराहनीय रही। उनके समन्वय और निगरानी से प्रतियोगिता समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। स्वयंसेवकों और सहायक स्टाफ के प्रयासों ने भी आयोजन को यादगार बनाया।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp