उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के चलते 7 बसों और तीन कारों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कुछ वाहनों में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। कोहरे की वजह से नियंत्रण खोने पर सात बसों और तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद कुछ वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दुर्घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर यह भीषण बहु-वाहन हादसा हुआ, जिसमें करीब सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं और कुछ कारों में आग लग गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अग्निशमन सेवा, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार खोज एवं बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है तथा फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के साथ ही अवरुद्ध राजमार्ग को साफ करने का काम लगातार जारी है।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण बड़ी दुर्घटना घटी. एक के बाद एक 8 बसें और कार टकरा गए. टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गया. आग में जलकर 13 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई. 66 लोग घायल हैं.#MathuraAccident pic.twitter.com/BWVVsPl8J9
— The Sootradhar (@TheSootradhar) December 16, 2025
राहत-बचाव कार्य जारी
मथुरा के ज़िला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की है, जबकि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच बाद में की जाएगी।
डीएम के अनुसार हादसे में मारे गए चारों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और मौके पर तुरंत 12 से अधिक दमकल गाड़ियां तथा 14 से ज्यादा एम्बुलेंस भेजी गईं। घायलों को सीएचसी बलदेव और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं सुरक्षित बचे यात्रियों को सरकारी वाहनों के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा ज़िले में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया तथा हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही उन्होंने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल और बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जाए।
