BCCI ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से एक दिन पहले बड़ी फेरबदल की है। पहले फाइनल लिस्ट में 350 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी थे, लेकिन अब ऑक्शन से एक दिन पहले 10 नए खिलाड़ियों को भी सूची में जोड़ा गया है। इस अचानक बदलाव ने 10 फ्रेंचाइजियों को हैरान कर दिया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट में बदलाव किया है। पहले नीलामी के लिए कुल 350 खिलाड़ी चुने गए थे, जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे।
किया बदलाव
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले फाइनल लिस्ट में बदलाव किया है। अब ऑक्शन के लिए कुल 369 खिलाड़ी उपलब्ध हैं, जिनमें 253 भारतीय और 116 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, ऑक्शन में अधिकतम 77 ही खिलाड़ी बिक सकते हैं, जिसमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए विशेष स्लॉट रिजर्व हैं।
19 खिलाड़ियों का प्रवेश तय
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की टेस्ट टीम से बाहर किए गए अभिमन्यु ईश्वरन के साथ-साथ मणि शंकर मुरा सिंह, वीरनदीप सिंह, चामा मिलिंद, केएल श्रीजीत, एथन बॉश, क्रिस ग्रीन, स्वास्तिक चिकारा, राहुल राज नामला, विराट सिंह, त्रिपुरेश सिंह, काइल वेरेन, ब्लेसिंग मुजाराबानी, बेन सियर्स, राजेश मोहंती, स्वास्तिक सामल, सारांश जैन, सूरज संगाराजू और तन्मय अग्रवाल को नई लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दोनों शामिल हैं।
Base price: INR 2 Crore ⏩ Final bid: INR 18 Crore
⏪ @KKRiders add the impressive Matheesha Pathirana to their squad 💜#TATAIPL | #TATAIPLAuction pic.twitter.com/VLNdVeUxlf
— IndianPremierLeague (@IPL) December 16, 2025
26 मार्च से होगा शुरू
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले केकेआर के पास सबसे बड़ा पर्स है। कुल ऑक्शन खर्च की सीमा 237.55 करोड़ रुपये तय की गई है, जिसमें 10 फ्रेंचाइजियां 77 खिलाड़ियों के स्लॉट्स के लिए हिस्सा लेंगी। केकेआर के पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है, जबकि सीएसके के पास 43.4 करोड़ रुपये बचा है और उनके 9 खिलाड़ी स्लॉट खाली हैं। आईपीएल 2026 का सीजन 26 मार्च से शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा।
