अवतार 3 के साथ होगी रामायण की शुरुआत, थिएटर में मचने वाली है धूम

Author Picture
Published On: 16 December 2025

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जब से इसकी पहली झलक सामने आई है। दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इसी बीच अब मेकर्स फैंस को एक तोहफा दे दिया है जिसने उनकी खुशी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश की फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जुलाई में सामने आया था। तब से ही फुल लेंथ टीजर का इंतजार किया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसा लग रहा है कि फैंस की ये इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है।

अवतार 3 के साथ रामायण की शुरुआत

फिल्म को लेकर एक एक्साइटेड खबर सामने आई है। जिसके मुताबिक रामायण का 3D टीजर अब जेम्स कैमरून की अवतार फायर एंड एस के साथ सिनेमाघर में पेश किया जाएगा। रामायण को बिल्कुल नए 3D अवतार में दिखाया जाएगा। इसे वैसे भी 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अवतार का दुनिया भर में बोलबाला है। अब दोनों का साथ होना अच्छा साबित हो सकता है।

दिवाली पर होगी रिलीज

दर्शक बड़े पर्दे पर रामायण देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसका पहला हिस्सा 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा। यह इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। उधर अवतार 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसके साथ रामायण का टीजर देखने को मिलेगा।

दो हिस्से में होगी रिलीज

रामायण में रणबीर कपूर को राम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। सई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। सनी देओल को हनुमान की भूमिका में देखा जाने वाला है। लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे को मिला है। फिल्म का साउंडट्रैक हंस जिमर और ए आर रहमान तैयार कर रहे हैं। उनका पहला ऐसा 2026 में और दूसरा हिस्सा 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp