केंद्र सरकार अपनी PM किसान योजना के माध्यम से देश के जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत, लाभार्थी किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं। अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिसमें पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी और 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। किसान अब योजना की 22वीं किस्त की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। 21वीं किस्त जारी होने के बाद अब 22वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
जल्द मिलेगी 22वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना है कि यह किस्त फरवरी 2026 के अंत तक जारी की जा सकती है, जिससे नए साल की शुरुआत में किसानों को आर्थिक राहत मिल सकेगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त उन किसानों को नहीं मिलेगी जिन्होंने योजना की आवश्यक शर्तें पूरी नहीं की हैं। अगर किसानों ने e-KYC नहीं कराया है, उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, बैंक विवरण में गलती है, लाभार्थी सूची में नाम नहीं है या फार्मर रजिस्ट्री अधूरी है, तो उनकी किस्त रोकी जा सकती है। ऐसे सभी किसानों को योजना का लाभ मिलने के लिए अपनी जानकारी सही और पूरी करनी होगी।
ऐसे चेक करें स्टेटस
- किसान अब घर बैठे अपनी पीएम किसान योजना की स्थिति (स्टेटस) आसानी से जांच सकते हैं।
- इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- जहां वे अपने Beneficiary Status और लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
- यहां बैंक खाता और आधार से जुड़ी सभी जानकारी भी आसानी से चेक की जा सकती है।
किसानों के लिए सलाह
- केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना के तहत 22वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को जरूरी तैयारियां पूरी करने की सलाह दी गई है।
- किसानों को अपने e-KYC को पूरा करना, बैंक खाते और आधार लिंकिंग की जांच करना, होगा।
- लाभार्थी सूची में नाम की पुष्टि करना और फार्मर रजिस्ट्री करवाना चाहिए।
- इन तैयारियों से जैसे ही 22वीं किस्त जारी होगी, 2,000 रुपये सीधे किसानों के खाते में बिना किसी रुकावट के पहुंच जाएंगे।
