एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला भी इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। इस कपल की शादी को हाल ही में 1 साल पूरा हुआ है। 4 दिसंबर को शोभिता ने एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
इसका पहले हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में तेलुगु रीति रिवाज के साथ शादी की थी। इसलिए जब यह खबर सामने आ रही है की शादी के 1 साल बाद यह दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। उधर नागा चैतन्य की पहली पत्नी सामंथा ने शादी की है और दूसरी तरफ माता पिता बनने वाले हैं। इस बात की जमकर चर्चा हो रही है।
नागार्जुन ने दिया रिएक्शन
शोभिता की प्रेगनेंसी का खुलासा खुद उनके ससुर नागार्जुन ने किया है। एक इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि वह दादा कब बनेंगे? इस पर उन्होंने कुछ देर रुक कर सोच और फिर अजीब तरह से हंसते हुए वहां से जाने की कोशिश की।
जब उनसे ही पूछा गया कि सोशल मीडिया पर सैलरी ही अफवाह में कितनी सच्चाई है तब उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि सही समय आने पर मैं आपको बता दूंगा। इस तरह से अभिनेता ने ना तो खबरों की पुष्टि की है ना ही खंडन किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर बधाई संदेश आने लगे।
2022 में सामने आया था अफेयर
साल 2022 में नागा चैतन्य और शोभिता के अफेयर की खबर सामने आई थी। यह अफवाह तब सामने आए जब शोभिता को चैतन्य के घर के बाहर देखा गया था। इसके अलावा इन दोनों को लंदन में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। इस जोड़े ने चुप्पी साधे रखी और 2024 में सगाई के बाद अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से अनाउंस किया। सगाई के कुछ दिनों बाद उन्होंने प्रिय जनों के उपस्थिति में शादी की थी।
सामंथा से हुई पहली शादी
बता देंगे नागा चैतन्य की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। 2010 की फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात हुई थी। यह कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे और 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, साल 2021 में इनका तलाक हो गया।
