सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके आने वाली हर फिल्म का वैसे भी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बॉर्डर 2 तो मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं।
फिल्म से इन सभी कलाकारों का लुक सामने आ चुका है। 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इसका हर सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इसका एक डायलॉग वरुण धवन के कहने पर रखा गया है।
जबरदस्त है टीजर
बॉर्डर 2 का टीजर बहुत ही जबरदस्त है। एक एक सीन लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। सबसे जबरदस्त सनी देओल का एक डायलॉग है जिसमें वह बोल रहे हैं आवाज कहां तक जानी चाहिए लाहौर तक। इस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई थी। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह कभी भी बॉर्डर टू के स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था बल्कि वरुण धवन ने निर्देश से बोलकर इस डायलॉग को रखवाया था।
फिल्म में इस डायलॉग को रखने का आईडिया कहां से आया इसके पीछे की कहानी लंबी है। निर्देशक के मुताबिक लेह में शूटिंग चल रही थी। यहां आर्मी कैडेट कैंप के इंस्ट्रक्टर अपने सोल्जर को लाइन में खड़ा कर रहे थे। उन्हें ऐसा लगा की सोल्जर की एनर्जी हाई नहीं है। इस पर तुरंत उन्होंने कहा की आवाज क्यों नहीं निकल रही है तुम्हारी यह आवाज किधर तक जानी चाहिए। इस पर वहां 100 सोल्जर ने कहा लाहौर तक। यह सुनकर सभी लोग हैरान थे। शूटिंग करके वहां से निकाल तो गए लेकिन वरुण को लगा कि अगर यह शब्द फिल्म में डाल दिए जाए तो काफी इंपैक्टफुल होंगे।
वरुण ने की रिक्वेस्ट
वरुण ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर से डायलॉग फिल्म में डालने के लिए कहा लेकिन वह मन नहीं रहे थे। उनका कहना था की फिल्म ऐसा नहीं डालते जो स्क्रिप्ट का हिस्सा ना हो। बालाजी वरुण ने बार-बार रिक्वेस्ट की और जैसे तैसे इसे टीजर में डालने के लिए हामी भरी। वरुण के मुताबिक निर्देशक को कन्वेंस करने के लिए उन्हें सनी देओल की भी मदद लेनी पड़ी। बता दें कि यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी।
