धुरंधर एक्टर से मजाक भारती सिंह को पड़ा भारी, लोगों ने जमकर लगाई लताड़

Author Picture
Published On: 17 December 2025

बिग बॉस में आयशा खान को मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर एंट्री लेते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर वह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। सनी देओल की जाट करने के बाद अब उन्हें धुरंधर के गाने शरारत और किस-किस को प्यार करूं 2 में देखा जा रहा है।

बीते दिनों आयशा को कलर्स की कॉमेडी शो लेटर शेफ सीजन 2 में देखा गया था। वह यहां पर कपिल के साथ अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए पहुंची थी। यहां पर भारती सिंह को उनकी बॉडी और कमेंट करते हुए देखा गया था। अब इस पर यूजर्स कॉमेडियन को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

नाराज हुए यूजर्स

जब आयशा खान लेटर शेफ में गई थी तब उन्हें देखकर भारती ने कहा था कि मुझे लगा सामने से कृष्णा अभिषेक आया है। इसके तुरंत बाद भारती ने यह कह दिया कि मैं प्रेग्नेंट हूं ना उनकी बात सुनकर आयशा मुस्कुरा कर रह गई, लेकिन सभी हंसने लगे। सभी को भारती की यह बात मजाक लगी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बॉडी शेमिंग का नाम दे दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

यूजर्स ने कही ये बात

कुछ यूजर्स ने इस बात पर कमेंट करते हुए कहा कि भारती अपने सेट पर फीमेल एक्ट्रेस के साथ भेदभाव करती है। एक ने कहा कि मुझे यह सच में बुरा लगा है यह बहुत ही खराब कमेंट था। एक ने कहा सॉरी मैं प्रेग्नेंट हूं बकवास करने के लिए कौन सी एक्सप्रेस है भारती। एक ने कहा वह निया के साथ भी ऐसा ही करती थी, लेकिन वह ईट का जवाब पत्थर से देती थी। किसने कहा भारती शो में अधिकतर महिलाओं के साथ रुड है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp