एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया (Nathan Lyon) के अनुभवी ऑफ-स्पिनर नाथन लियोन ने शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया। एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन लियोन ने अपने पहले ही ओवर में दो अहम विकेट झटककर इंग्लैंड की टीम पर दबाव बना दिया। इन दो विकेटों के साथ ही नाथन लियोन ने दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब लियोन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 564 विकेट हो चुके हैं, जबकि मैक्ग्राथ ने अपने करियर में 563 विकेट लिए थे। इसके साथ ही नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज बन गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
एडिलेड टेस्ट में नाथन लियोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही ओवर में दो अहम विकेट चटकाए और इंग्लैंड की टीम को दबाव में ला दिया। इन विकेटों के साथ ही लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के महान तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्राथ का 563 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
मैक्ग्राथ का महारिकॉर्ड
38 साल के अनुभवी ऑफ-स्पिनर नाथन लियोन ने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में ओली पोप और बेन डकेट को आउट कर महान तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्राथ का टेस्ट विकेटों का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले ओली पोप को मिडविकेट पर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराकर लियोन मैक्ग्राथ की बराबरी पर पहुंचे, और फिर उसी ओवर की आखिरी गेंद पर बेन डकेट को क्लीन बोल्ड कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इस उपलब्धि के बाद लियोन ने मैदान पर जोरदार जश्न मनाया। अब नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं, उनसे आगे केवल महान शेन वॉर्न हैं, जिनके नाम 708 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।
ग्लेन मैक्ग्रा ने फेंकी कुर्सी
नाथन लायन द्वारा ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़े जाने के बाद मैदान के बाहर एक मजेदार नज़ारा भी देखने को मिला। जैसे ही लायन ने बेन डकेट को आउट किया, कैमरा कमेंट्री बॉक्स में बैठे ग्लेन मैक्ग्रा पर गया, जहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में गुस्सा जाहिर किया और कुर्सी को पटकते हुए ऐसा रिएक्शन दिया मानो उन्हें अपना रिकॉर्ड टूटने का दुख हो। मैक्ग्रा का यह हल्का-फुल्का और मनोरंजक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उधर, लायन के इन अहम विकेटों ने मैच का रुख पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया है। इंग्लैंड की टीम 48 ओवर के खेल तक 6 विकेट खोकर 162 रन बना चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 371 रन पर ऑलआउट हुई थी।
