, ,

होलकर स्टेडियम में डे-नाइट मुकाबले की तैयारी, भारत-न्यूजीलैंड वनडे के टिकट रेट जारी; देखें यहां

Author Picture
Published On: 18 December 2025

इंदौर का होलकर स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। 18 जनवरी 2026 को यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकटों की कीमतें घोषित कर दी हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एमपीसीए के मुताबिक, मैच के लिए टिकटों की कीमतें स्टैंड और सुविधाओं के हिसाब से तय की गई हैं। सबसे सस्ता टिकट 800 रुपए का रखा गया है, जबकि प्रीमियम कैटेगरी में दर्शकों को 7,000 रुपए तक खर्च करने होंगे। साउथ पवेलियन की फर्स्ट फ्लोर सीटें सबसे महंगी हैं, वहीं ईस्ट और वेस्ट स्टैंड में किफायती दरों पर टिकट मिलेंगे।

साउथ पवेलियन में लोअर फ्लोर के टिकट 5,500 रुपए, फर्स्ट फ्लोर 7,000 रुपए, सेकेंड फ्लोर 6,500 रुपए और थर्ड फ्लोर 5,000 रुपए तय किए गए हैं। बेहतर व्यू और सुविधाओं के चलते यह हिस्सा दर्शकों की पहली पसंद माना जाता है। वहीं आम दर्शकों के लिए ईस्ट और वेस्ट स्टैंड में 800 से 1,500 रुपए के टिकट उपलब्ध रहेंगे।

ऑनलाइन होगी टिकट बिक्री

एमपीसीए ने साफ किया है कि इस मुकाबले के लिए टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मिलेंगे। ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बनाया गया है। दर्शक District मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए ही टिकट खरीद सकेंगे। स्टेडियम या किसी अन्य काउंटर पर ऑफलाइन बिक्री नहीं की जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है। ये टिकट एक ही श्रेणी के या अलग-अलग कैटेगरी के हो सकते हैं। हालांकि टिकट की मूल कीमत के अलावा पेमेंट गेटवे चार्ज, सुविधा शुल्क और टैक्स अलग से देना होगा।

टिकट बिक्री की तारीख अभी बाकी

एमपीसीए ने टिकटों की बिक्री शुरू होने की तारीख घोषित नहीं की है। साथ ही छात्र रियायत और दिव्यांग दर्शकों के लिए विशेष टिकट दरों और उपलब्धता को लेकर भी बाद में जानकारी देने की बात कही गई है। यह मुकाबला होलकर स्टेडियम में खेला जाने वाला आठवां वनडे इंटरनेशनल होगा। इससे पहले यहां 24 सितंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच खेला गया था। कुल मिलाकर यह मध्य प्रदेश में आयोजित 29वां अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला होगा।

सीरीज का अहम हिस्सा

भारत-न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 2025-26 की द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल सीरीज का हिस्सा है। इस दौरे में पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद पांच टी-20 मुकाबलों की श्रृंखला होगी। इंदौर का यह डे-नाइट मैच सीरीज का खास आकर्षण माना जा रहा है।

देखें टिकट के दाम

दक्षिण पवेलियन
स्टैंड/फ्लोर टिकट दर (₹)
लोअर फ्लोर 5500
फर्स्ट फ्लोर 7000
सेकंड फ्लोर 6500
थर्ड फ्लोर 5000

 

ईस्ट स्टैंड
स्टैंड/फ्लोर टिकट दर (₹)
लोअर फ्लोर 800
फर्स्ट फ्लोर (प्रीमियम) 1250
फर्स्ट फ्लोर (रेगुलर) 1100
सेकंड फ्लोर 1000

 

वेस्ट स्टैंड
स्टैंड/फ्लोर टिकट दर (₹)
लोअर फ्लोर 900
फर्स्ट फ्लोर (प्रीमियम) 1500
फर्स्ट फ्लोर (रेगुलर) 1400
सेकंड फ्लोर 1250
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp