कम खर्च में ज्यादा खुशियां, क्रिसमस 2025 पर दिल से दें तोहफे

Author Picture
Published On: 22 December 2025

क्रिसमस खुशियों, प्यार और अपनों के साथ वक्त बिताने का त्योहार है। इस दिन हम अपने दोस्तों, परिवार और बच्चों को गिफ्ट देकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। लेकिन कई बार महंगे तोहफों के चक्कर में बजट बिगड़ जाता है और त्योहार का मज़ा थोड़ा कम हो जाता है। ऐसे में बजट फ्रेंडली गिफ्ट्स एक बेहतरीन विकल्प बन जाते हैं, जो कम खर्च में भी दिल को छू लेने वाले होते हैं।

याद रखिए, क्रिसमस गिफ्ट की असली कीमत उसके दाम में नहीं, बल्कि उसमें छिपे प्यार और सोच में होती है। अगर गिफ्ट दिल से चुना गया हो, तो छोटा सा तोहफा भी बड़ी खुशी दे सकता है।

बजट फ्रेंडली गिफ्ट

क्रिसमस के समय खर्च अपने आप बढ़ जाता है सजावट, खाना, पार्टी और बाहर घूमना। ऐसे में अगर गिफ्ट्स भी महंगे हों, तो बजट संभालना मुश्किल हो जाता है। बजट फ्रेंडली गिफ्ट्स न सिर्फ आपकी जेब का ख्याल रखते हैं, बल्कि आपको ज्यादा लोगों के लिए तोहफे लेने की आज़ादी भी देते हैं।

सस्ते गिफ्ट आइडियाज

  • घर पर बने कुकीज़, ब्राउनी या प्लम केक क्रिसमस के सबसे प्यारे और बजट फ्रेंडली गिफ्ट होते हैं। इन्हें आप एक छोटे से डिब्बे या पारदर्शी पैकिंग में सजाकर दे सकती हैं। ऊपर से एक छोटा सा “Merry Christmas” टैग लगा दें, तो गिफ्ट और भी खास लगने लगेगा।
  • आज के डिजिटल दौर में हाथ से लिखा कार्ड किसी सरप्राइज से कम नहीं होता। एक सादा कागज़, रंगीन पेन और थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप खूबसूरत क्रिसमस कार्ड बना सकती हैं। इसमें लिखे आपके शब्द सामने वाले के दिल को जरूर छू लेंगे।
  • सुगंधित कैंडल या छोटे-छोटे डेकोरेटिव दीये कम बजट में आसानी से मिल जाते हैं। चाहें तो आप घर पर भी कैंडल सजाकर एक यूनिक गिफ्ट बना सकती हैं। क्रिसमस की रात इनकी रोशनी माहौल को और खूबसूरत बना देती है।
  • क्रिसमस थीम वाले मग या सादे कप भी बजट फ्रेंडली गिफ्ट ऑप्शन हैं। आप इनमें चॉकलेट, कैंडी या टी बैग्स डालकर इन्हें और खास बना सकती हैं।
  • छोटा सा इनडोर प्लांट जैसे मनी प्लांट या सक्युलेंट भी बेहतरीन तोहफा होता है। यह न सिर्फ सस्ता होता है, बल्कि लंबे समय तक याद भी दिलाता है।
  • थोड़े से चॉकलेट, बिस्किट, कैंडी और एक छोटा सा नोट मिलाकर खुद का DIY गिफ्ट हैम्पर बनाएं। यह देखने में भी सुंदर लगता है और बजट में भी फिट बैठता है।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp