कुछ दिनों पहले ही दृश्यम 3 के मेकर्स ने अपनी इस फिल्म के बारे में अनाउंसमेंट की थी। दरअसल इस फिल्म की रिलीज डेट तय की जा चुकी है। इसे 2 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू और रजत कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि अक्षय खन्ना का नाम कहीं भी सामने नहीं आया है जबकि वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे।
अक्षय खन्ना इन दिनों धुरंधर में अपनी परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। यह खबर सामने आई थी कि उन्होंने दृश्यम 3 के मेकर्स से अपनी फीस बढ़ाने और रोल को मजबूत बनाने को कहा था। क्रिएटिव डिफरेंट होने की वजह से उनके फ्रेंड छोड़ने की जानकारी भी सामने आई थी। अब असली वजह सामने आ गई है।
पार्ट 2 का थे हिस्सा
अक्षय खन्ना के फैंस को उम्मीद थी कि वह दृश्यम 3 में नजर आएंगे। 2022 में इसके दूसरे हिस्से में उन्हें अपने किरदार के लिए खूब तारीफ मिली थी। अब जब यह खबर सामने आई कि वो तीसरी हिस्से का पार्ट नहीं होंगे तो फैंस काफी मायूस हो गए थे। अब असली मजा सामने आ गई है।
अक्षय की थी डिमांड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना ने पूरी तरह से जीत लिया है। इस समय वह सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। दृश्यम 3 के मेकर्स से उन्होंने 21 करोड रुपए की मांग की थी। मेकर्स क्या कहना है की फीस उनके बजट के बाहर है इसलिए इसके लिए मना कर दिया गया।
मेकर्स का फैसला
फीस से जुड़े मुद्दे के अलावा कुछ और क्रिएटिव डिफरेंस भी थे। यह बताया जा रहा है कि अक्षय ने ऑनस्क्रीन लुक में बदलाव करने को कहा था और विग पहनने की इच्छा जताई थी। निर्माता इसके पक्ष में नहीं थे क्योंकि दूसरे हिस्से में वह बिना विग के नजर आए थे। इसी के चलते कोई भी बदलाव संभव नहीं था।
