सर्दियों के लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड, जो लुक को बना दें परफेक्ट

Author Picture
Published On: 29 December 2025

सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडी हवा, स्टाइलिश कपड़े और नए फैशन ट्रेंड लेकर आता है। इस मौसम में मेकअप भी थोड़ा बदल जाता है। जहां गर्मियों में लाइट और फ्रेश शेड्स पसंद किए जाते हैं, वहीं सर्दियों में डीप, रिच और बोल्ड लिपस्टिक शेड्स चेहरे पर अलग ही निखार लाते हैं।

अगर आप भी कंफ्यूज़ हैं कि सर्दियों में कौन-सी लिपस्टिक आपके लुक को और खूबसूरत बना सकती है, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहां हम बात करेंगे विंटर के सबसे ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स, जिन्हें आप कॉलेज, ऑफिस, पार्टी या फेस्टिव हर मौके पर लगा सकती हैं।

सर्दियों में लिपस्टिक का चुनाव क्यों है खास?

सर्दियों में होंठ अक्सर रूखे और ड्राय हो जाते हैं। ऐसे में सही शेड और सही टेक्सचर की लिपस्टिक न सिर्फ आपके लुक को बेहतर बनाती है, बल्कि होंठों को हेल्दी भी दिखाती है। इस मौसम में क्रीमी, सैटिन और मॉइश्चराइजिंग फॉर्मूला वाली लिपस्टिक सबसे बेहतर मानी जाती है।

डीप रेड लिपस्टिक

डीप रेड एक ऐसा शेड है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। सर्दियों में यह शेड चेहरे पर गर्माहट और एलिगेंस दोनों जोड़ता है। चाहे आप साड़ी पहनें या स्वेटर और जींस डीप रेड हर आउटफिट के साथ खूब जचता है।

कब लगाएं: पार्टी, शादी या डिनर डेट के लिए
टिप: दिन के समय हल्का मेकअप रखें ताकि लुक ओवर न लगे

मैरून और वाइन शेड्स

मैरून और वाइन शेड्स सर्दियों के सबसे पसंदीदा लिप कलर्स में से हैं। ये शेड्स बोल्ड होते हैं लेकिन बहुत क्लासी लगते हैं। खासकर नाइट पार्टी या फेस्टिव फंक्शन में ये लिपस्टिक आपके पूरे लुक को हाईलाइट कर देती है।

कब लगाएं: नाइट पार्टी, फेस्टिव मौके
स्किन टोन: गेहूं और डस्की स्किन पर खास तौर से खूबसूरत

न्यूड ब्राउन शेड्स

अगर आपको सॉफ्ट और नेचुरल लुक पसंद है, तो न्यूड ब्राउन शेड्स सर्दियों के लिए परफेक्ट हैं। ये लिपस्टिक कॉलेज, ऑफिस और डेली वियर के लिए बहुत अच्छी रहती हैं।

कब लगाएं: ऑफिस, कॉलेज, कैजुअल आउटिंग
टिप: न्यूड शेड चुनते समय अपने स्किन टोन से मिलता-जुलता रंग लें

प्लम और बेरी शेड्स

प्लम और बेरी शेड्स सर्दियों में बेहद ट्रेंडी माने जाते हैं। ये शेड्स थोड़ा हटकर होते हैं और आपके लुक को यूनिक बनाते हैं। अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो यह शेड जरूर अपनाएं।

कब लगाएं: पार्टी और खास मौके
फायदा: चेहरे को ब्राइट और फ्रेश दिखाते हैं

5. चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक

डार्क ब्राउन या चॉकलेट शेड्स सर्दियों में काफी इन रहते हैं। ये शेड्स खासतौर पर वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छे लगते हैं और आपको एक कॉन्फिडेंट लुक देते हैं।

कब लगाएं: कैजुअल पार्टी, विंटर आउटिंग
टिप: आई मेकअप हल्का रखें

6. पिंक के विंटर शेड्स

हल्का रोज़ पिंक या डस्टी पिंक सर्दियों में बहुत प्यारा लगता है। ये शेड्स ज्यादा ब्राइट नहीं होते और हर उम्र की लड़कियों पर सूट करते हैं।

कब लगाएं: दिन के समय, ब्रंच डेट
फायदा: फ्रेश और यंग लुक

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp