, ,

गुना में संगठन की नब्ज टटोली, विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला रोडमैप

Author Picture
Published On: 5 January 2026

भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे रविवार को गुना जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने चांचौड़ा और राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकों के जरिए पार्टी की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। दौरे का उद्देश्य संगठन को सक्रिय करना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना रहा। प्रातः डॉ खरे चांचौड़ा पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चांचौड़ा विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में डॉ. खरे ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी, जब उनका लाभ आम नागरिक तक पहुंचे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और जनता से सतत संपर्क बनाए रखें।

गुना लक्ष्य पर फोकस

संभागीय प्रभारी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प सिर्फ नीतियों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक अनुशासित, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाना होगा। हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मैदान में उतरना होगा। चांचौड़ा के बाद डॉ खरे राघोगढ़ पहुंचे, जहां अपेक्षित कार्यकर्ताओं की अलग बैठक ली गई। इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे, आगामी चुनावी तैयारियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया और उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठकों के दौरान हिरेन्द्र सिंह पीलाघाटा, अनिरुद्ध मीना, देवेंद्र रघुवंशी हलके, जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह निक्की, जिला मंत्री रुद्र देव सिंह, कृष्ण भोला सोनी, कुसुमलता कुशवाह, उमा लोधी, प्रदुमन मीना, अंकित शर्मा, पप्पू भील, मुनेश जैन, प्रदीप साहू, राजाराम गुर्जर, श्याम रघुवंशी, कैलाश शिवहरे, सुनीता प्रदीप नटानी और रोहित कांसट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर सहमति बनी। डॉ खरे ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प का सिपाही है और इसी भावना के साथ आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना होगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp