, ,

रात के अंधेरे में मवेशी तस्करी पर वार: मैहर पुलिस ने ट्रक समेत 34 मवेशी पकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 6 January 2026

मैहर जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और ठोस कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जप्त किया है। यह कार्रवाई थाना ताला पुलिस ने देर रात की, जब तस्कर मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहे थे। पुलिस की इस कार्यवाही से मवेशी तस्करों में हड़कंप मच गया है। 5 जनवरी 2026 की रात करीब ढाई बजे कंट्रोल रूम मैहर से सूचना मिली कि एक टाटा डीसीएम ट्रक में बड़ी संख्या में भैंस और पड़वा को अमानवीय तरीके से लोड कर गोविंदगढ़ की ओर से बेला की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना ताला पुलिस हरकत में आई और गुजरा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया। वाहन रुकते ही चालक और उसका साथी ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अल्ताफ खान और इलताक खान के रूप में हुई, जो सीधी जिले के निवासी बताए गए।

ठूंसे गए 34 मवेशी

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली, जिसमें दो तलों में कुल 34 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए। इनमें 28 पड़वा और 6 भैंस शामिल थीं। मवेशियों की हालत देखकर साफ था कि उनके साथ गंभीर क्रूरता की गई है और लंबे सफर के लिए बिना किसी व्यवस्था के उन्हें ले जाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि यह मवेशी अवैध रूप से कसाईखानों में वध के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के पीछे वाहन मालिक और मवेशी व्यापारी मुबारक खान का नाम सामने आया, जिसे भी आरोपी बनाया गया है।

कानूनी धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रक और सभी मवेशियों को जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये और मवेशियों की कीमत लगभग साढ़े 5लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ताला, चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp