वडोदरा में आज शुरू हुआ भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज, शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

Author Picture
Published On: 11 January 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2026 का आगाज आज वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में हो गया है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह साल 2026 का भारत का पहला वनडे मुकाबला है, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों टीमें मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरी हैं और मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा में खेला जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस मुकाबले में सभी की निगाहें अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी रहेंगी, जिनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

आज शुरू हुआ ODI सीरीज का पहला मुकाबला

वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला लिया, जिससे साफ है कि टीम इंडिया पिच और परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहती है। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजों पर सभी की नजरें टिकी हैं, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी मजबूत शुरुआत की कोशिश में मैदान पर उतरी है।

तीन तेज स्पिनर्स के साथ खेलेगी इंडिया टीम 

टीम इंडिया आज संतुलित संयोजन के साथ मैदान में उतरी है, जिसमें तीन तेज गेंदबाज सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा के साथ तीन स्पिनर्स वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव शामिल हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में अर्शदीप सिंह को आराम देते हुए युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका दिया है। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से आदित्य अशोक और क्रिस्टियम क्लार्क आज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जिससे कीवी टीम के लिए यह मुकाबला खास बन गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी के साथ विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं, जबकि ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर टीम को संतुलन देते हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और हर्षित राणा के कंधों पर होगी।

वहीं न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और विल यंग की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे आक्रामक खिलाड़ी मौजूद हैं। कप्तान माइकल ब्रेसवेल के नेतृत्व में कीवी टीम की गेंदबाजी काइल जैमीसन, जकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क और आदित्य अशोक संभालेंगे, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp