, ,

मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; FIR दर्ज

Author Picture
Published On: 13 January 2026

मैहर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

पुलिस को 11 जनवरी 2026 को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपथ गवन मार्ग पर ग्राम बरही पुलिया के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मैहर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7 कार्टून में भरी कुल 63 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में गोवा अंग्रेजी शराब और देशी प्रिंस लेमन शराब शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 31 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी राकेश चौधरी पिता चुनकी चौधरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नई बस्ती ओइला, थाना कोतवाली मैहर के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी और बिक्री से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में उनि कुलदीप पटेल, प्रधान आरक्षक जय बागरी, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, आरक्षक सोमेश सिंह, हिमांशु कुमार और सतीश राय की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है। मैहर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में नशे के दुष्प्रभावों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp